बॉलीवुड के यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही कांन्स फिल्म फेस्टिवल में भी जमकर छाई हुई थी। जहां पूजा ने अपने ड्रेसिंग और अपने लुक्स से सबको दीवाना बना दिया था। वही पूजा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। जहा वो अपने फंस के लिए तस्वीरें एयर लाइव अपडेट्स देती रहती हैं। वही पूजा का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और लुक तेजी से वायरल हो रहा हैं। जसे देख आप भी आश्चर्य हो जाएंगे।
पूजा ने पहनी इतनी महंगी साडी
दरअसल पूजा का दिलकश एथनिक लुक हमेशा उनके फैन्स का दिल जीत लेता है। गोल्ड लीनन साड़ी में उनका नए लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। बालीवुड की ये अदाकारा अपने सुरुचिपूर्ण वॉर्डरोब के लिए जानी जाती है, जिसमें बीस्पोक एथनिक नंबर, सुंदर गर्मियों के कपड़े और रेड-कार्पेट-रेडी गाउन शामिल हैं।हाल ही में पूजा हेगड़े एक इवेंट में शिरकत करने के लिए चेन्नई रवाना हुईं है। इस खास अवसर के लिए उन्होंने गोल्ड लीनन साड़ी पहन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है।

एक्ट्रेस ने ऐसे लुक को किया कैर्री
वही तस्वीरों में पूजा ने पारंपरिक शैली में साड़ी को पहना हुआ है और पल्लू को कंधों से लटका कर खुला छोड़ दिया है। इसके साथ पूजा ने मैचिंग गोल्ड लिनन ब्लाउज के साथ कम एक्सेसरीज़ को पहना है। पूजा ने इसके साथ सोने की चूड़ियां, स्टेटमेंट रिंग और कीमती रत्नों से सजे एक अलंकृत सोने के हार को पहना है।वही पूजा ने इस दौरान अपने बालों में बन बनाया हैं। गोल्डआई शैडो, आखों में काजल, बेरी-टोन्ड लिप शेड, ग्लोइंग स्किन, पूजा की ख़ूबसूरती में और चार चाँद लगा रहा हैं।
ये हैं एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट 
वही पूजा की वर्क फ्रंट की बात करे तो मोहनजो दाड़ो’ में ऋतिक रोशन और ‘हाउसफुल 4’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद पूजा हेगड़े अब सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। वे सलमान खान स्टारर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल कर ली गई हैं। इस बात की पुष्टि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में की, जो पहले ‘हाउसफुल 4’ में उनके साथ काम कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



