कुछ ही घंटो में रिहाना ने इस तरह बदल डाली किसान आंदोलन की फिजा,महज1 ट्वीट से दुनियाभर में मची खलबली

Summary :

इंटरनेशनल पॉप गायिका रिहाना ने बीते मंगलवार को भारत में आंदोलन कर रहे किसानों का स्पोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है।

इंटरनेशनल पॉप गायिका रिहाना ने बीते मंगलवार को भारत में आंदोलन कर रहे किसानों का स्पोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। ऐेसे में रिहाना के ट्वीट के महज 12 घंटे के भीतर यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइमलाइट में छा गया और खूब ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं रिहाना का किसानों का समर्थन मिलने के बाद इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में ट्वीट किया। वहीं अब पूरी दुनिया के कई ऐक्टिविस्ट इस पर ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा भारत में रिहाना के ट्वीट पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। 
फिलहाल भारत में किसान आंदोलन जारी है ऐसे में किसानों की चिंता कर रही रिहाना का ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दअरसल उन्होंने ट्वीट किया था,हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? साथ ही #FarmerProtest का हैशटैग दिया है। 

बता दें रिहाना के ट्विटर पर 101 मिलियन फॉलोअर्स हैं और पॉप्युलैरिटी के मामले में उनका अकाउंट विश्व में चौथे नंबर पर है। वहीं रिहाना ने जब से किसानों को लेकर ट्वीट किया है तो वह अब पूरी दुनिया की नजर में आ चुका है,इतना ही नहीं उनके इस ट्वीट को 192.6k से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। 
किसानों के सपोर्ट में ग्रेटा थनबर्ग भी आई
रिहाना के इस ट्वीट के साथ खबर ट्वीट की है जिसमें लिखा हुआ है कि पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद भारत ने दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। रिहाना के इसी ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने ट्विटर पर लिखा है,हम एकजुटता से भारत के किसानों के साथ हैं। गौरतबल है अब किसान मुद्दे से कई इंटरनेशनल ऐक्टिविस्ट भी जुड़ते जा रहे हैं।  
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित कई अन्य सेलेब्स ने रिहाना के ट्वीट की प्रशंसा की, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसकी आलोचना की। 

Desk Team