मेलबर्न शो के होस्ट की मलाइका से फ़्लर्ट करने की कोशिश पर ऐसे दिया अर्जुन ने ‘बॉयफ्रेंड’ रिएक्शन !

Summary :

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मेलबर्न के सेंट किल्डा में पलास थिएटर में आयोजित उद्घाटन समारोह में एक साथ बैठे। लेकिन यहां IFFM होस्ट करण टैकर के साथ इस कपल की थोड़ी हटके अंदाज में बातचीत हुई जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है ।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा किसी भी मौके पर एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। करीब दो साल की डेटिंग के बाद हाल ही में इस कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजानिक तौर पर कबूला है। 
अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही है, यहां तक कि मलाइका और अर्जुन के तलाक की वजह भी अर्जुन कपूर को ही माना जाता है।  
इन दिनों अर्जुन और मलाइका मेलबर्न (IFFM) के चल रहे भारतीय फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए है। बीते गुरुवार की शाम, अर्जुन को मलाइका के साथ IFFM स्थल पर पहुँचते हुए देखा गया। हालांकि, उन्होंने रेड कार्पेट पर अलग अलग चलने का विकल्प चुना।
बाद में दोनों मेलबर्न के सेंट किल्डा में पलास थिएटर में आयोजित उद्घाटन समारोह में एक साथ बैठे। लेकिन यहां IFFM होस्ट करण टैकर के साथ इस कपल की थोड़ी हटके अंदाज में बातचीत हुई जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है ।
इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट करण मलाइका की तारीफ करते हुए कहते है ,  ” 20 घंटे की उड़ान के बाद भी आप बेहद खूबसूरत लग रही है।”
इस कमेंट पर अर्जुन कपूर ने मजाक में कहा, “बेटा, पीछे एक महिला है, जाओ और उसके साथ फ्लर्ट करो।” अब अर्जुन कपूर ने भले ही मजाक किया हो पर सोशल मीडिया पर फैंस अर्जुन के इस रिप्लाई को एक पक्के बॉयफ्रेंड की आदत कह रहे है जो नहीं चाहते की उसकी गर्लफ्रेंड से कोई फ़्लर्ट करें।  

ये भी कयास लगाए जा रहे है की ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है और बीते दिनों मलाइका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था ‘प्यार में दूसरा मौका लेना अभी भी भारत में वर्जित माना जाता है।’लेकिन मेरा मानना है की प्यार में खुद को दूसरा मौका मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि हर किसी को एक दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। 

Ujjwal Jain