बाहुबली एक्टर प्रभास की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर को लेकर लोगों के बीच दीवानगी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भले ही एक्टर की आखिरी रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल ना दिखा पाई हो। मगर प्रभास की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच क्रेज अभी भी बरकरार है। प्रभास की फिल्मों को लेकर लोगों के बीच क्रेज किस हद तक बना हुआ है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के फॉरेन राइट्स भारी भरकम रकम में बिके हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार पिछले काफी टाइम से चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हालिया मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि फिल्म सलार के फॉरेन राइट्स को भारी भरकम रकम में बेचा गया है, जो कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म आरआरआर के बराबर है।

खबर है कि प्रभास स्टारर सालार के विदेशी अधिकार 90-100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इतने बड़े आंकड़ों के साथ अब प्रभास टॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा फॉरेन राइट्स डील के साथ टॉप पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन सूची में पहले 70 करोड़ रुपये के साथ सबसे ऊपर थी। जबकि एसएस राजामौली की आरआरआर 68 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई थी।

सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ही सालार बना रहे हैं। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर कर रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म सालार में तेलुगु सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं और उनके अलावा एक्ट्रेस श्रुति हासन भी अहम रोल में नजर आएंगी। एक बार फिर अपने फेवरेट एक्टर को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

बता दें कि फिलहाल सलार अपने निर्माण के लास्ट स्टेज में है और इसके ये 28 सितंबर, 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। डायरेक्टर नील और साउथ स्टार प्रभास दोनों ही हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘सलार’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। सालार में एक बार फिर प्रभास दर्शकों को दमदार एक्शन करते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



