‘The Raja Saab’ में Malavika Mohanan संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे Prabhas, यूरोप में करेंगे गाना शूट

Summary :

भारत की सबसे डिज़ायरेबल अभिनेत्री मालविका मोहनन, जो अपनी अब तक की शानदार परफॉर्मेंस के साथ पैन-इंडिया सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं, अब तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ में पैन-इंडिया सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस के किंग प्रभास के साथ रोमांस करती नजर.

भारत की सबसे डिज़ायरेबल अभिनेत्री मालविका मोहनन, जो अपनी अब तक की शानदार परफॉर्मेंस के साथ पैन-इंडिया सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं, अब तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं. वह अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ में पैन-इंडिया सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस के किंग प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. फैंस बेसब्री से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार, दोनों जल्द ही एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे.

प्रभास-मालविका रोमांटिक गाना 

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों की मानें तो मालविका और प्रभास ‘द राजा साहब’ के लिए एक हॉट रोमांटिक गाना शूट करेंगे. इस गाने की शूटिंग जनवरी और फरवरी के बीच यूरोप में होगी. ‘द राजा साहब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म का लेखन और निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता मारूति कर रहे हैं. इस फिल्म में निधि अग्रवाल भी दूसरी लीड एक्ट्रेस हैं.

मालविका संग फिल्म में नजर आएंगी ये हसीना

‘द राजा साहब’ फिल्म का लेखन और निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता मारूति कर रहे हैं. इस फिल्म में निधि अग्रवाल भी दूसरी महिला मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगी. वहीं बात करें मालविका की तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज में दमदार परफॉर्मेंस के साथ की थी.

प्रभास संग मचाएंगी धमाल

मालविका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्रीज में दमदार परफॉर्मेंस के साथ की थी. उनकी पहली फिल्म ‘पट्टम पोले’ (2013) से लेकर ‘क्रिस्टी’ (2023) और ‘थंगालान’ (2024) तक, उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड में ‘युधरा’ के जरिए डेब्यू किया, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में थीं. ‘द राजा साहब’ के अलावा, मालविका कार्ति के साथ स्पाई थ्रिलर ‘सरदार 2’ में भी नजर आएंगी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।