बाहुबली सुपरस्टार प्रभास सगाई की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। सुनने में आ रहा है कि प्रभास अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ दिसंबर में सगाई करने वालेे हैं। खबरों के मुताबिक वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अगर यह सच है तो प्रभास के इस फैसले से लाखोंं लड़कियों का दिल टूट सकता है, क्योंकि फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद उन्हें लाखों लड़कियां चाहने लगी थीं और उनसे शादी को तैयार थीं।
फिलहाल इनके रिश्ते को लेकर पहले भी इस तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा इसे अफवाह ही बताया है। वहीं इस खबर को लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि प्रभास और अनुष्का की मुलाकात 2009 में आई फिल्म ‘बिल्ला’ के सेट पर हुई थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में मिलकर काम किया। बाहुबली में इनकी जोड़ी को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया।


Download Android App
Download iOS App






