Prashant Tamang Net Worth: प्रशांत तमांग दार्जिलिंग के एक ऐसे पॉपुलर सिंगर और एक्टर थे जिनसे हर कोई मोहब्बत करता था उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को हुआ था हालांकि उनके जीवन में बहुत से उतार-चढाव आए लेकिन उन्होंने हर एक सिचुएशन का डट कर सामना किया एक दुर्घटना में अपने पिता की मृत्यु के बाद, प्रशांत को स्कूल छोड़ना पड़ा था इसके बाद अपने परिवार को सहारा देने के लिए, उन्होंने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर काम भी किया
Prashant Tamang Hit songs: प्रशांत तमांग के पॉपुलर गानें

अगर उनके पॉपुलर सॉन्ग्स की बात करे तो ऑरे क्या नाम, रातो रानी, मन सैली, अंखा मा गजल और बीर गोरखाली जैसे सॉन्ग्स काफी ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक हैं, वहीं अगर उनके नेट वर्थ की बात करें तो कोई आधिकारिक आंकड़ा कही नही दिया गया है, लेकिन उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में मानी जाती है उन्होंने अपनी यह संपत्ति अपनी पत्नी और छोटी बेटी के लिए छोड़ी है
Prashant Tamang Net Worth: कैसे बने म्यूजिक लैजेंड

निजी जीवन की बात करें तो पुलिस में काम करते हुए भी प्रशांत ने म्यूजिक के प्रति अपने प्रेम को कभी नहीं छोड़ा, वो स्थानीय बैंड और ऑर्केस्ट्रा के साथ गाते थे और धीरे-धीरे अपने इलाके में पॉपुलर हो गए, प्रशांत की जिंदगी 2007 में तब बदल गई जब उन्होंने टीवी शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया, बताया जाता है कि उनकी गायकी सुनकर उनके दोस्तों और सीनियर्स ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए प्रोत्साहित किया था, जिसके बाद उनकी सोलफुल आवाज ने कई लोगों का दिल जीत लिया और आखिरकार वे इस शो के विजेता बने
प्रसिद्धि पाने के बाद प्रशांत ने अभिनय में भी हाथ आजमाया उन्होंने 2009 में नेपाली फिल्मों में काम करना शुरू किया, उनकी पहली फिल्म ‘गोरखा पलटन’ 2010 में रिलीज़ हुई सालों से उन्होंने कई नेपाली फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है उन्हें आखिरी बार ‘पाताल लोक सीजन 2’ में देखा गया था, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी
प्रशांत के परिवार में उनकी दादी, मां, बहन अर्चना, पत्नी गीता थापा और बेटी आरिया हैं, गीता पूर्व एयर होस्टेस रह चुकी हैं दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट के दौरान हुई और बाद में उन्होंने 2011 में शादी कर ली, फिल्म निर्माता राजेश घाटानी ने प्रशांत की मौत की पुष्टि की और गायक महेश सेवा ने बताया कि दिल्ली स्थित उनके घर में स्ट्रोक के कारण उनकी मृत्यु हुई है हालांकि कुछ रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने का भी जिक्र है
Read Also: Ankita Lokahnde का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, Mahi Vij को लेकर कह दी ये बड़ी बात


Download Android App
Download iOS App




