Ankita Lokhande Reaction On Dating Rumours: बीते दिनों जय और माही के तलाक की खबरों के बाद से ही कई लोग दोनों स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते दिखाई दिए हैं लेकिन हद तो तब पार हो जाती है जब कोई किसी के कैरेक्टर पर सवाल उठाने लग जाए। हम आपको ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि बीते दिनों कई लोग माही का नाम नदीम नाज़ से जोड़ते हुए दिखाई दिए, जिन्हें माही अपनी बेस्ट फ्रैंड मानती हैं, इसपर ही रिएक्ट करते हुए अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली है जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा है
Ankita Lokhande Defends Mahi Vij: माही के अफेयर की खबर

दरअसल माही ने नदीम नाज़ को उनके जन्मदिन के दिन शुभकामनाएं दीं थी, जिसके बाद लोग उनका नाम नदीम नाज़ के साथ जोड़ने लगे। माही ने अपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ नदीम नाज़ के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर काफी भद्दे कमेंट किए कीं और जय भानुशाली से तलाक के बाद उनके नदीम के साथ अफेयर की बाते करने लगे
Ankita Lokhande Viral Instagram Story: अंकिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

इतनी भयंकर ट्रोलिंग के बाद भी माही ने किसी की बात पर कोई रिएक्शन नही दिया हालांकि, माही की फ्रैंड अंकिता लोखंडे खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो डाला जिसपर लिखा था, “आज मैं एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर कुछ कहना चाहती हूं। माही और नदीम के रिश्ते पर जिस तरह की टिप्पणियां हो रही हैं, उससे मैं बहुत परेशान हूं।
मैं माही, नदीम और जय को बहुत अच्छे से जानती हूं और मुझे यह साफ तौर पर कहना है कि नदीम हमेशा माही और जय के लिए पिता समान रहे हैं, और तारा के लिए भी बस इतना ही और कुछ नहीं।”
Ankita Lokhande Reaction On Dating Rumours: अंकिता ने जाहिर किया अपना दर्द
आगे ट्रोलर्स को लताड़ते हुए अंकिता ने लिखा “कुछ रिश्ते सम्मान, प्रेम और वर्षों के भरोसे पर बनते हैं, और बाहरी लोगों को उन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है एक दोस्त के तौर पर मैं यह कह सकती हूं कि नदीम एक ऐसा व्यक्ति है जिसने मुश्किल समय में मेरा और दूसरों का साथ दिया है उनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है,”
फिर माही और जय को लेकर अंकिता कहती हैं कि ‘माही और जय, आप माता-पिता के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें और जो लोग नेगिटिविटी फैला रहे हैं, कृपया रुक जाएं लोगों को अपना जीवन जीने दें कर्म का फल सबको मिलता है, माही, मैं तुमसे प्यार करती हूं, जय मैं तुमसे प्यार करती हूं और नदीम, तुम सचमुच सबसे अच्छे लोगों में से एक हो तुम हममें से कई लोगों के लिए भगवान का भेजा हुआ तोहफा हो!!”
इन सब के बाद माही ने सीधे तौर पर तो जवाब नहीं दिया पर अंकिता की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को रीपोस्ट करके उन्होंने अपना समर्थन जताया
Read More: Neena Gupta की बॉडी देख फैंस के उड़े होश, कहा- इतनी मस्क्यूलर कैसे?


Download Android App
Download iOS App




