Neena Gupta की बॉडी देख फैंस के उड़े होश, कहा- इतनी मस्क्यूलर कैसे?

Summary :

Neena Gupta Ai Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटेरती रहती हैं उनको खासकर उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जी है और उन्हें नीचा दिखाने वाले हर एक इंसान को उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है, इस समय एक्ट्रेस 66 साल की हैं, लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करना नहीं भूलतीं। Neena Gupta Shocking Ai Pictures: मस्क्यूलर बॉडी देख दंग रह गए फैंस हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,…

Neena Gupta Ai Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटेरती रहती हैं उनको खासकर उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जी है और उन्हें नीचा दिखाने वाले हर एक इंसान को उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है, इस समय एक्ट्रेस 66 साल की हैं, लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करना नहीं भूलतीं।

Neena Gupta Shocking Ai Pictures: मस्क्यूलर बॉडी देख दंग रह गए फैंस

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी मस्क्यूलर और मजबूत बाहों के साथ नजर आ रही हैं। नीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब देखते ही देखते वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

पहली फोटो में नीना घर पर योगा करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके बाइसेप्स सभी का ध्यान खींच रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में वो स्लीवलेस आउटफिट में अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही है वहीं तीसरी फोटो में वो साड़ी पहने नजर आईं, लेकिन उनकी बड़ी मांसपेशियां फिर से लोगों को हैरान कर रही हैं। आपको बता दें कि नीना की ये तस्वीरें एआई (AI) की मदद से बनाई गई हैं

Neena Gupta Shocking Photos: नीना ने बताई फोटोज की सच्चाई

Neena Gupta Ai Images
Neena Gupta Ai Images (Source: Social Media)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, ‘नमस्कार 2026 के लिए नया अवतार मसल मॉमी अनलॉक हो गया है। @meta.ai का धन्यवाद अपने मस्कुलर अवतार को अनलॉक करने के लिए अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालनी होगी, क्लिक ऑन रिस्टाइल और टाइप करें प्रॉम्प्ट मेक मी मस्कुलर। जल्द से करके #GoingToTheGym2026 और बाबा सहगल के गाने “गोइंग टू द जिम” के साथ पोस्ट करें।’

Neena Gupta Ai Images: फैंस के मजेदार रिएक्शन्स

उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, नीना के एक दोस्त ने लिखा, ‘दो हफ्ते नहीं मिले… और तुम्हें क्या हो गया, बेबी?’ तो वहीं एक फैन ने लिखा, ‘जॉन सीना – जॉन नीना।’ इस तरह के फन्नी रिएक्शन अब लोगों को और भी ज्यादा इस पोस्ट की तरफ इंगेज कर रहे हैं

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना को हाल ही में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था, इस फिल्म में उन्होंने कार्तिक आर्यन की मां का रोल निभाया था और अब वो संजय मिश्रा के साथ ‘वध 2’ में नजर आएंगी इस फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है जो कि अगले महीने 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read More: TMMTMTTM Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई कार्तिक-आनन्या की फिल्म, जानें क्यों

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।