Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही फैंस का कुछ खास रिपॉन्स इसपर देखने को नही मिल रहा है पिछले ही महीने ये फिल्म रिलीज हुई है और तबसे लेकर अब तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस ठंडा ही रहा है और अब तो फिल्म की कमाई बंद हो गई है
Kartik Aaryan Flop Movie: बॉक्स आफिस पर कमाल नहीं मचा पाई फिल्म

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 में क्रिसमस के दिन रिलीज हुई थी, ये कहना गलत नही होगा कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये फिल्म दर्शकों ने पसंद नहीं की है, बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीनिंग पाने और टिकने के लिए फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ी है. रिलीज के पहले दिन से ही इसकी कमाई घटती गई
जिसकी एक बड़ी वजह रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को बताया गया था, कई लोग तो अब ये भी कह रहे हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस की मूवी में अब वो बात नहीं रही जो पहले हुआ करती थी, तो चलिए अब आपको इसके लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Kartik Aaryan & Ananya Pandey Flop Movie: बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म

sacnilk के मुताबिक, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने भारत में 32.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में मूवी ने 49.5 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये था, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरीके से पीटी की ये अपने बजट का 60 परसेंट भी नही मिकाल पाई और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: Day Wise कलेक्शन रिपोर्ट

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 1- 7.75 करोड़ रुपये, Day 2- 5.25 करोड़ रुपये, Day 3 5.5 करोड़ रुपये, Day 4- 5 करोड़ रुपये, Day 5- 1.75 करोड़ रुपये, Day 6- 1.75 करोड़ रुपये, Day 7- 1.85 करोड़ रुपये, Day 8- 1.3 करोड़ रुपये, Day 9- 0.5 करोड़ रुपये, Day 10- 0.65 करोड़ रुपये, Day 11- 0.7 करोड़ रुपये, Day 12- 0.25 करोड़ रुपये, Day 13- 0.3 करोड़ रुपये, Day 14- 0.2 करोड़ रुपये, Day 15- 0.02 करोड़ रुपये, टोटल केलक्शन- 32.95 करोड़ रुपये.
लागत के कुछ पैसे बचाने के लिए अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी फरवरी 2026 की शुरुआत या बीच में ओटीटी पर आ सकती है. कहा जा रहा है कि ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
Read More: Stebin Ben संग Nupur Sanon ने रचाई शादी, सामने आई पहली झलक


Download Android App
Download iOS App




