प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर मारा डाला! श्रावस्ती युवती हत्याकांड मामले में हत्यारे प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा

Summary :

Shravasti Girlfriend Murder Case: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र में 1 जनवरी की रात हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात एकतरफा प्रेम और नाराजगी के चलते अंजाम दी गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Shravasti Girlfriend Murder Case: डीजे बुकिंग के दौरान हुई थी पहचान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अनुसार, जोखवा बाजार निवासी आकाश कशौधन की पहचान करीब आठ महीने पहले क्षेत्र की ही एक युवती से डीजे बुकिंग के दौरान हुई थी। इसी…

Shravasti Girlfriend Murder Case: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र में 1 जनवरी की रात हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात एकतरफा प्रेम और नाराजगी के चलते अंजाम दी गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shravasti Girlfriend Murder Case: डीजे बुकिंग के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अनुसार, जोखवा बाजार निवासी आकाश कशौधन की पहचान करीब आठ महीने पहले क्षेत्र की ही एक युवती से डीजे बुकिंग के दौरान हुई थी। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। आकाश युवती से शादी करना चाहता था।

Shravasti Crime News (Photo: Social media)
Shravasti Girlfriend Murder Case (Photo: Social media)

Shravasti Crime News: परिवार ने तय कर दी थी कहीं और शादी

युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने उसकी शादी किसी अन्य जगह तय कर दी थी। इसी बीच आकाश रोजगार के लिए पुणे चला गया। वहां रहते हुए उसे किसी माध्यम से पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी है।

Girlfriend Boyfriend Murder Case: शादी की खबर से भड़का आरोपी

यह जानकारी मिलते ही आकाश काफी नाराज हो गया और बिना किसी को बताए गांव लौट आया। एक जनवरी की रात उसके चाचा के बेटे का जन्मदिन समारोह था। उसी दौरान उसने युवती को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने मैसेज भी किए, पर वहां से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Shravasti Crime News (Photo: Social media)

Shravasti Girlfriend Murder Case (Photo: Social media)

शक और गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

फोन और मैसेज का जवाब न मिलने पर आकाश को शक हुआ कि युवती किसी और से बात कर रही है। इसी शक और गुस्से में वह मोटरसाइकिल से युवती के गांव पहुंच गया। वहां उसने युवती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद आकाश ने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया और छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कीं और लगातार उसकी तलाश की जाती रही।

Shravasti Crime News (Photo: Social media)

Shravasti Girlfriend Murder Case (Photo: Social media)

मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी

शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पंडित पुरवा के पास हथिया कुंडा नाला पुल के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की जानकारी

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी और सरिया भी बरामद कर ली है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आकाश कशौधन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि इस तरह के अपराधों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।