Formula 1 Drivers की दमदार वापसी की कहानियाँ

Formula 1 Comebacks:

Formula 1 Comebacks: फॉर्मूला 1 में ड्राइवर का करियर हमेशा सीधा नहीं चलता। कभी जीत, कभी हार और कभी अचानक टीम से बाहर होना। 2026 सीज़न से पहले Yuki Tsunoda का रेड बुल से बाहर होना इसी सच्चाई को दिखाता है। वह अब टेस्ट और रिज़र्व ड्राइवर की भूमिका में हैं। पहली नज़र में यह एक झटका लगता है, लेकिन F1 के इतिहास में ऐसे कई Example हैं जहाँ ड्राइवर ग्रिड से बाहर जाने के बाद और भी मज़बूती से लौटे हैं।

Formula 1 Comebacks

Alex Albon
Alex Albon

Yuki Tsunoda के लिए सबसे अच्छा Example  Alex Albon हैं। Alex Albon को भी Red bull ने 2020 के बाद रेस सीट से हटा दिया था। उस समय उन्होंने खुद माना था कि वह मानसिक रूप से टूट चुके थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। रिज़र्व ड्राइवर रहते हुए उन्होंने खुद पर काम किया और 2022 में विलियम्स के साथ वापसी की। आज वह टीम के लीडर बन चुके हैं और लगातार अच्छे नतीजे दे रहे हैं।

ऐसा ही एक बड़ा नाम है Alain Prost। वह पहले ही तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे, फिर भी 1991 में फेरारी ने उन्हें बाहर कर दिया। एक पूरा साल बाहर रहने के बाद उन्होंने 1993 में विलियम्स के साथ वापसी की और चौथा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली। यह दिखाता है कि सही मौका मिले तो उम्र या ब्रेक मायने नहीं रखते।

Formula 1 Comebacks: मौका मिले तो इतिहास बन सकता है

Formula 1 Comebacks
Formula 1 Comebacks

कुछ ड्राइवरों ने छोटे मौकों को बड़े कमबैक में बदला। Nico Hülkenberg इसका बेहतरीन example हैं। 2019 के बाद वह ग्रिड से बाहर हो गए थे, लेकिन कोविड के दौरान उन्होंने सब्स्टीट्यूट ड्राइवर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी वजह से 2023 में हास के साथ उनकी फुल-टाइम वापसी हुई। 2025 में उन्होंने आखिरकार अपना पहला पोडियम भी हासिल किया।

Mika Salo
Mika Salo

Mika Salo की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 1999 में वह बिना सीट के थे, लेकिन माइकल शूमाकर की चोट के बाद फेरारी ने उन्हें मौका दिया। उन्होंने टीम के लिए अहम पॉइंट्स लाए और कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप जीतने में मदद की। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें अगली सीज़न में फिर से फुल-टाइम सीट मिली।

वाल्टेरी बोटास का सफर भी प्रेरणादायक है। मर्सिडीज़ से हटने के बाद उन्होंने कई साल मिडफील्ड टीम में बिताए और फिर 2024 के बाद सीट खो दी। लेकिन रिज़र्व ड्राइवर बनकर भी उन्होंने खुद को F1 से जोड़े रखा। अब 2026 में वह कैडिलैक के साथ वापसी कर रहे हैं।

Also Read: Irfan Pathan ने मांगे Nitish Reddy के लिए मौके बताय दूसरा HardiK Pandya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।