Stebin Ben संग Nupur Sanon ने रचाई शादी, सामने आई पहली झलक

Summary :

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: जिस पल का सबको बेसब्री से इंतजार था वो अब आ गया है, कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर अब फाइनली शादी के बंधन में अब बंध चुकी है, नुपुर ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रिति रिवाज से वेडिंग कर ली है और अब इन दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग वाली कुछ फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडियो पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस न्यूली वेड कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं Nupur Sanon Stebin Ben Marriage : शादी के बंधन में बंधे नुपुर और…

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: जिस पल का सबको बेसब्री से इंतजार था वो अब आ गया है, कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर अब फाइनली शादी के बंधन में अब बंध चुकी है, नुपुर ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रिति रिवाज से वेडिंग कर ली है और अब इन दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग वाली कुछ फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडियो पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस न्यूली वेड कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं

Nupur Sanon Stebin Ben Marriage : शादी के बंधन में बंधे नुपुर और स्टेबिन

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding (Source: Social Media)

क्रिश्चियन वेडिंग में नूपुर सेनन व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं, वहीं उनके दूल्हे राजा स्टेबिन बेन व्हाइट और क्रीम कलर के सूट में दिखाई दिए, नूपुर और स्टेबिन के साथ उनके पेरेंट्स भी देखे जा सकते हैं. इस खुशी के मौके पर हर कोई एक्साइटेड नजर आया है.

Nupur Sanon Stebin Ben News: सेलिब्रेशन की मची धुम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHISHEK (@abhishek.mumbaikar)

शादी के वायरल वीडियो में स्टेबिन बेन शैम्पेन खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं और कपल के सामने टेबल पर थ्री-टियर केक भी रखा है, अगर नूपुर और स्टेबिन की बात करें तो व्हाइट वेडिंग में दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं, दोनों की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रही इस शादी की चर्चाएं भी अब हर तरफ शुरू हो गई हैं

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: हिंदू रिती-रिवाजों से भी होगी शादी

Nupur Sanon Stebin Ben Wedding
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding (Source: Social Media)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने शनिवार को उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है, इसके अलावा ये भई पता चला है कि कपल की क्रिश्चियन वेडिंग काफी इंटीमेट तरीके से हुई है और शादी में भी सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे. बता दें कि क्रिश्चियन वेडिंग के बाद नूपुर और स्टेबिन बेन आज (11 जनवरी) को हिंदू रीति-रिवाजों से साथ फेरे लेकर भी शादी रचाएंगे नूपुर और स्टेबिन दोनों ने एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हुए क्रिश्चियन और हिंदू रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है.

Read More: नपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी पर जमकर नाची बहन कृति, वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।