Varun Dhawan Hoshiyar Singh Dahiya Wife: इस साल हर कोई ‘Border 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि बॉर्डर फ्रैंचाइज का ये दूसरा पार्ट काफी समय के बाद आ रहा है, वहीं फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर वरुण धवन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनकी एक्टिंग को लेकर ट्रोलिंग कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आए हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जो कि ट्रोलिंग करने वाले लोगों के मुंह पर ताला मार देगी
Varun Dhawan Seeks Blessings From Wife Of Hoshiar Singh Dahiya: शहिद मेजर होशियार सिंह की पत्नी से मिले वरूण

दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले वरूण एक प्रमोशनल इवेंट में शहीद मेजर होशियार सिंह की पत्नी से मिले, जिन्होंने ना सिर्फ वरूण के एक्टिंग की तारीफ की बल्कि उन्हें आशिर्वाद भी दिया, मेजर होशियार सिंह की पत्नी के साथ वरूण की ये खास मुलाकात देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस का भी खुब सपोर्ट देखने को मिला।
Varun Dhawan Hoshiyar Singh Dahiya Wife: शहिद मेजर होशियार सिंह की पत्नी से लिया आशीर्वाद
View this post on Instagram
मेजर होशियार सिंह दहिया की पत्नी से आशीर्वाद लेने के बाद एक्टर काफी भावुक हो गए, वरुण ने पूछा कि क्या उन्हें उनकी एक्टिंग सही लगी। इसके जवाब में मेजर होशियार सिंह की पत्नी ने कहा कि “तुमने बहुत बढ़िया किया। शाबाश! फिल्म बहुत अच्छी चलेगी। इसके बाद उन्होंने वरुण के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। वरुण ने उनके सामने हाथ जोड़कर सम्मानपूर्वक खड़े होते हुए धन्यवाद कहा और यह पूरा सीनेरियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाने लगा।
Varun Dhawan Border 2: एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल

बॉर्डर 2 का गाना “घर कब आओगे” रिलीज़ होने के बाद से ही वरुण की एक्टिंग और एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हुए, कई यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और उनकी एक्टिंग को लेकर सवाल उठाए एक यूज़र ने इंस्टाग्राम पर पूछा कि ट्रोलिंग के बारे में आप क्या कहेंगे? तो वरुण ने इसके जवाब में कहा कि “इसी सवाल ने गाने को हिट करा दिया। सब एन्जॉय कर रहे हैं। रब दी महर है।”
फिल्म के बारे में बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हो रही है, ये 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है और इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं, वरुण इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में दिखेंगे जबकि फीमेल लीड्स में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा जैसी एक्ट्रेस दिखाई देंगी
Read More: Raja Saab Day 2 Collection: फिका पड़ गया Prabhas की फिल्म का असर, जानें कितने की करी कमाई


Download Android App
Download iOS App




