Raja Saab Day 2 Collection: फिका पड़ गया Prabhas की फिल्म का असर, जानें कितने की करी कमाई

Summary :

Raja Saab BO Collection Day 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चाएं हो रही थीं, कई बार टलने के बाद इस फिल्म को फाइनली 9 जनवरी को रिलीज किया गया था, हालांकि फिल्म ने पहले दिन तो बेहद ही कमाल का प्रदर्शन किया पर दुसरे दिन फिल्म का क्रेज थोड़ा ठंडा पड़ता नजर आया Raja Saab Box Office Collection: दूसरे दिन आधी रह गई कमाई पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का शानदार ओपनिंग कलेक्शन करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50 फीसदी की…

Raja Saab BO Collection Day 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चाएं हो रही थीं, कई बार टलने के बाद इस फिल्म को फाइनली 9 जनवरी को रिलीज किया गया था, हालांकि फिल्म ने पहले दिन तो बेहद ही कमाल का प्रदर्शन किया पर दुसरे दिन फिल्म का क्रेज थोड़ा ठंडा पड़ता नजर आया

Raja Saab Box Office Collection: दूसरे दिन आधी रह गई कमाई

Raja Saab Box Office Collection Day 2
Raja Saab Box Office Collection Day 2 (Source: Social media)

पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का शानदार ओपनिंग कलेक्शन करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने दूसरे दिन लगभग 25.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसमें फिल्म ने तेलुगू वर्जन से 19.75 करोड़, हिंदी से 5 करोड़, तमिल से 15 लाख, कन्नड़ से 10 लाख और मलयालम से करीब 5 लाख रुपये कमाए इस हिसाब से अगर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वो करीब 87.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है

Box Office Collection: पहले दिन की कमाई

Raja Saab Box Office Collection Day 2
Raja Saab Box Office Collection Day 2 (Source: Social Media)

अगर बात करे पहले दिन की तो फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यूज के जरिए 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं पहले दिन का टोटल कलेक्शन 53.75 करोड़ रुपये रहा था, पहले दिन फिल्म मे तेलुगू में 47.15 करोड़, हिंदी में 6 करोड़, तमिल में 40 लाख, कन्नड़ में 10 लाख और मलयालम में 10 लाख रुपये कमाए थे

Raja Saab BO Collection Day 2 : फैंस को शिकायत

‘द राजा साब’ फिल्म को देखने के बाद कई फैंस की ये शिकायत भी सामने आ रही थी कि ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स दिखाए गए है, जो कि फिल्म से गायब कर दिए गए हैं इसके बाद इन शिकायतों को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है और शनिवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डायरेक्टर मारुति ने ये ऐलान किया कि फिल्म में प्रभास के बुजुर्ग अवतार वाले नए सीन जोड़ दिए गए हैं.

गौरतलब है कि हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब को मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं उनके अलावा बोमन ईरानी और जरीना वहाब भी फिल्म का हिस्सा हैं

Read More: Raja Saab Day 1 Collection: Prabhas की ‘The Raja Saab’ ने ओपनिंग डे पर लगा दी आग, जानें फिल्म का फर्स्ट दे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।