Makar Sankranti 2026: पहनें इस बार सबसे खूबसूरत राजस्थानी साड़ियां और चमकाएं अपने त्योहार का लुक!

Summary :

Simple Blouse Design for makar sankranti : 14 जनवरी, 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन महिलाएं नए परिधान पहनकर त्योहारी माहौल का हिस्सा बनती हैं। इस मौके पर साड़ी सबसे पसंदीदा और पारंपरिक परिधान है, और राजस्थानी साड़ियां हमेशा ही फैशन में बनी रहती हैं। राजस्थानी साड़ियों की खासियत उनके रंग-बिरंगे पैटर्न, डिज़ाइन और विविध स्टाइल में देखने को मिलती है। चाहे हल्का और साधारण काम वाली साड़ी हो या भारी कढ़ाई और ज़री का काम, हर उम्र की महिलाओं के लिए इसे पहनना आसान और आकर्षक होता है। यदि आप…

Simple Blouse Design for makar sankranti : 14 जनवरी, 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन महिलाएं नए परिधान पहनकर त्योहारी माहौल का हिस्सा बनती हैं। इस मौके पर साड़ी सबसे पसंदीदा और पारंपरिक परिधान है, और राजस्थानी साड़ियां हमेशा ही फैशन में बनी रहती हैं।

राजस्थानी साड़ियों की खासियत उनके रंग-बिरंगे पैटर्न, डिज़ाइन और विविध स्टाइल में देखने को मिलती है। चाहे हल्का और साधारण काम वाली साड़ी हो या भारी कढ़ाई और ज़री का काम, हर उम्र की महिलाओं के लिए इसे पहनना आसान और आकर्षक होता है।

यदि आप मकर संक्रांति 2026 पर कुछ अलग और स्टाइलिश लुक अपनाना चाहती हैं, तो राजस्थानी साड़ियों के विकल्प आपके लिए परफेक्ट हैं। इन साड़ियों को फेस्टिवल के दिन अलग-अलग तरीके से drape करके पहन सकती हैं और इनकी सदाबहार डिजाइन की वजह से इन्हें आप अन्य अवसरों पर भी आसानी से पहन सकती हैं।

इस मकर संक्रांति पर अपने पारंपरिक लुक में रॉयल टच और रंगीन अंदाज जोड़ने के लिए राजस्थानी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

1. कॉटन सिल्क ब्लाउज़

 Simple Blouse Design for makar sankranti
Simple Blouse Design for makar sankranti ( Source : Social Media )

डिज़ाइन: कॉटन सिल्क ब्लाउज़ हल्का और आरामदायक होता है। इसमें हल्की कढ़ाई या छोटा पैटर्न होता है जो बहुत ज्यादा भारी नहीं लगता। जबकि इस्की शाइन और फिनिश हर लुक को बनाए खास। शादी, ऑफिस या कैज़ुअल आउटिंग—हर अवसर के लिए स्टाइलिश ऑप्शन।

2. कढ़ाई वाला मिनिमलिस्टिक ब्लाउज़

simple embroidery designs for blouse
simple embroidery designs for blouse ( Source : Social Media )

डिज़ाइन: इस ब्लाउज़ की खासियत है माइनिमलिस्टिक कढ़ाई, जो केवल नेकलाइन या कंधे पर होती है। यह डिज़ाइन सादगी और स्टाइल का सही मेल है। सूक्ष्म कढ़ाई वाले ये मिनिमलिस्टिक ब्लाउज़ हर एंट्री को एलिगेंट बनाते हैं।

3. नेकलाइन फोकस ब्लाउज़

simple embroidery designs for blouse
simple embroidery designs for blouse ( Source : Social Media )

डिज़ाइन: इस ब्लाउज़ का फोकस केवल नेकलाइन पर होता है। इसमें हल्का व-नेक या राउंड नेकलाइन होता है, जो बहुत ज्यादा सजावट के बिना भी खूबसूरत दिखता है। नेकलाइन पर फोकस, हर नज़रों को खींचे! ट्रेंडी और मॉडर्न डिज़ाइन वाला ये ब्लाउज़ आपके आउटफिट को तुरंत ग्लैमर स्टेटमेंट बना देता है। हर पार्टी, इवेंट या फोटोग्राफी शॉट के लिए परफेक्ट

4. 3/4th स्लीव ब्लाउज़

simple blouse designs
simple blouse designs ( Source : Social Media )

डिज़ाइन: इस ब्लाउज़ की खासियत है 3/4th स्लीव जिसमें हल्का बॉर्डर या पाइपिंग होती है। यह साड़ी के रंग को कम्प्लीमेंट करता है और पूरे दिन आरामदेह रहता है।

5. कंट्रास्ट बॉर्डर ब्लाउज़

Simple Blouse Design for makar sankranti
Simple Blouse Design for makar sankranti ( Source : social Media )

डिज़ाइन: इस ब्लाउज़ में साड़ी के बॉर्डर के रंग से कंट्रास्ट बॉर्डर होता है। यह छोटे पैटर्न के साथ मिनिमल लुक देता है और पारंपरिक साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। हर बॉर्डर में स्टाइल का धमाका! कंट्रास्ट बॉर्डर वाले ये ब्लाउज़ साधारण लुक को भी इनस्टेंटली इम्पैक्टफुल बनाते हैं।

Read More :- Stebin Ben संग Nupur Sanon ने रचाई शादी, सामने आई पहली झलक..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।