भीषण ठंड को देखते हुए UP प्रशासन का बड़ा फैसला! इस जिले में बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां

Summary :

UP School Closed News: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घना कोहरा की मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। सुबह के वक्त कोहरा इतना घना हो रहा है कि सड़कों पर देख पाना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। UP School Closed News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा…

UP School Closed News: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घना कोहरा की मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। सुबह के वक्त कोहरा इतना घना हो रहा है कि सड़कों पर देख पाना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

UP School Closed News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टी 10 जनवरी तक थी, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण इसे बढ़ा दिया गया है।

UP School Closed News (Photo: Social media)
UP School Closed News (Photo: Social media)

UP School Holidays List: सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं। किसी भी स्कूल द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gautam Buddha Nagar School Closed News: कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए क्या व्यवस्था?

कक्षा 8 तक के स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, लेकिन कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को कुछ छूट दी गई है। सीनियर क्लासेस के लिए या तो समय बदलकर कक्षाएं लगाई जा सकती हैं या फिर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा सकती है। कई स्कूलों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया है ताकि बच्चों को ज्यादा ठंड में बाहर न निकलना पड़े।

UP School Closed News (Photo: Social media)
UP School Closed News (Photo: Social media)

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं के चलते दिन का तापमान सामान्य से 5–6 डिग्री कम चल रहा है। ऐसे मौसम में बच्चों को घर पर रखना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जा रहा है।

अभिभावकों के लिए प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से कहा है कि वे स्कूलों से मिलने वाली सूचनाओं पर नजर रखें। कई निजी स्कूलों ने बच्चों के लिए विंटर असाइनमेंट और ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी की है। नोएडा के साथ-साथ गाजियाबाद और प्रदेश के अन्य जिलों में भी शीतकालीन अवकाश जारी है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर मारा डाला! श्रावस्ती युवती हत्याकांड मामले में हत्यारे प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।