क्या आपका जन्म भी 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है? जानें करियर, पैसा, चुनौतियां और उपाय

Summary :

Mulank 3 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3+0=3 होगा। इसी प्रकार 3, 12 या 21 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 माना जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे मुलांक 3 के बारे में। मुलांक 3 के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं, जिसका…

Mulank 3 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3+0=3 होगा।
इसी प्रकार 3, 12 या 21 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 माना जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे मुलांक 3 के बारे में। मुलांक 3 के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर गुरु ग्रह का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 3 wale log kaise hote hai, साथ ही इनके व्यवहार, करियर और चुनौतियों का हाल भी समझेंगे।

परिश्रमी और लक्ष्य के प्रति समर्पित

Mulank 3 Personality Traits
Mulank 3 Personality Traits (Image: Freepik)
मूलांक 3 के जातक स्वभाव से अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं और किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण इनमें गजब की कार्यक्षमता और साहस होता है। ये अपनी मेहनत के दम पर जीवन में उच्च पद और मान-सम्मान हासिल करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक होने के साथ-साथ ये तार्किक सोच रखते हैं और चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटते।

Mulank 3 People Personality: स्वाभिमानी व्यक्तित्व

इस अंक के लोगों में आत्म-सम्मान की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। कई बार लोग उनके इस स्वाभिमान को ‘घमंड’ समझ लेते हैं, जबकि असल में यह उनकी नियमों के प्रति निष्ठा और गहरा ज्ञान होता है। ये बिना तर्क के किसी बात को स्वीकार नहीं करते, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता सामान्य से कहीं अधिक नजर आती है।

क्रिएटिविटी में आगे

मूलांक 3 वाले जातक बहुत क्रिएटिव होते हैं। लेखन, संगीत या कला जैसे क्षेत्रों में इनकी रुचि और पकड़ बहुत मजबूत होती है। इनकी यही क्रिएटिविटी इन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है। अपनी कलात्मक सोच के दम पर ये उन लक्ष्यों को भी प्राप्त कर लेते हैं जो दूसरों के लिए कठिन होते हैं।

Mulank 3 Personality Traits: ऐशो-आराम से जीते हैं जीवन

इन जातकों के पास धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती। अपनी बुद्धि और चतुराई का उपयोग कर ये आय के ऐसे स्रोत बना लेते हैं, जिससे इनका जीवन ऐश्वर्यपूर्ण बीतता है। ये न केवल कड़ी मेहनत करते हैं, बल्कि जीवन का भरपूर आनंद लेने और लग्जरी लाइफ जीने में भी विश्वास रखते हैं।

Numerology about Number 3: कुशल मार्गदर्शक

Mulank 3 Personality Traits
Mulank 3 Personality Traits (Image: Freepik)

सीखने की अद्भुत क्षमता और धैर्यवान श्रोता होने के कारण, मूलांक 3 के लोग बेहतरीन शिक्षक साबित होते हैं। इनका स्वभाव परोपकारी होता है और ये किसी भी कठिन विषय को गहराई से समझने की कला जानते हैं। ज्ञान बांटना और दूसरों का मार्गदर्शन करना इनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।

मूलांक 3 की मुख्य चुनौतियां

सकारात्मक गुणों के बावजूद, इनमें कुछ कमियां भी देखी जाती हैं। उत्साह में आकर ये अक्सर एक साथ कई कार्यों में हाथ डाल देते हैं, जिससे काम अधूरे रह जाते हैं और समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं। थोड़े असंगठित होने और जल्दबाजी में निर्णय लेने की आदत के कारण इन्हें कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

सफलता के प्रभावी उपाय

Mulank 3 Personality Traits
Mulank 3 Personality Traits (Image: AI Generated)
  • भाग्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
  • चूंकि अंक 3 का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है, इसलिए इन जातकों के लिए जीवन में एक मार्गदर्शक या गुरु का होना अनिवार्य है। आप ईश्वर को भी अपना गुरु मान सकते हैं।
  • अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ें और अपने बुकशेल्फ को हमेशा व्यवस्थित रखें, क्योंकि ज्ञान ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।