‘भारत बना ग्लोबल भरोसे का केंद्र…’, वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी

Summary :

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के तहत ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस बीच सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2026 में यह उनका गुजरात का पहला दौरा है और उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर की। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ दादा के चरणों में शीश झुकाकर उन्होंने इस दौरे की शुरुआत की है। PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit: विकास के साथ विरासत की सोच…

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के तहत ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस बीच सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2026 में यह उनका गुजरात का पहला दौरा है और उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर की। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ दादा के चरणों में शीश झुकाकर उन्होंने इस दौरे की शुरुआत की है।

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit: विकास के साथ विरासत की सोच

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में आज हर जगह “विकास के साथ विरासत” का मंत्र दिखाई देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि 21वीं सदी में गुजरात और भारत की विकास यात्रा का प्रतीक है। यह वह सपना है जो वर्षों पहले देखा गया था और आज देश-दुनिया के विश्वास में बदल चुका है।

उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10 आयोजन हो चुके हैं। शुरुआत में इसका उद्देश्य गुजरात की क्षमताओं को दुनिया के सामने लाना था, ताकि निवेश को आकर्षित किया जा सके। आज यह समिट वैश्विक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मजबूत मंच बन चुकी है।

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)
PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)

PM Modi Gujarat Visit: भारत से बढ़ती वैश्विक उम्मीदें

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात हर बार कुछ नया लेकर आया है। अब क्षेत्रीय वाइब्रेंट समिट के माध्यम से स्थानीय और क्षेत्रीय विकास को और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का एक बड़ा हिस्सा बीत चुका है और भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत से लगातार बढ़ रही हैं।

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)
PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)

PM Modi in Gujarat: सौराष्ट्र-कच्छ में निवेश का सही समय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपयोगकर्ता है और मोबाइल निर्माण में दूसरे स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भी भारत को वैश्विक विकास का इंजन मानता है। उन्होंने दोहराया कि यही समय है, निवेश के लिए सही समय है।

उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ वही क्षेत्र हैं जिन्होंने भूकंप और सूखे जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। आज की पीढ़ी ने केवल उनकी कहानियां सुनी हैं। अब यह क्षेत्र अपने परिश्रम से भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अकेले राजकोट में ढाई लाख से अधिक MSME काम कर रही हैं, जहां छोटे औजारों से लेकर विमान और रक्षा उपकरणों के पुर्जे तक बनाए जा रहे हैं।

PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)
PM Modi Inaugurates Vibrant Gujarat Summit (Photo: Social media)

कच्छ और सौराष्ट्र की नई पहचान

प्रधानमंत्री ने कहा कि कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड एनर्जी पार्क बन रहा है, जो पेरिस शहर से भी कई गुना बड़ा होगा। धोलेरा में देश की पहली सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन यूनिट तैयार हो रही है। अलंग दुनिया के सबसे बड़े शिप ब्रेकिंग यार्ड्स में से एक है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ अब भारत की ग्रोथ का एंकर रीजन बन चुका है।

गांधीनगर मेट्रो फेज-2 का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी शाम को गांधीनगर में मेट्रो फेज-2 का लोकार्पण करेंगे। 7.8 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 7 नए स्टेशन बनाए गए हैं। इसके बाद अहमदाबाद मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 68 किलोमीटर हो जाएगी। इससे गांधीनगर सचिवालय, अक्षरधाम, महात्मा मंदिर और अहमदाबाद के बीच आवागमन और आसान होगा।

यह भी पढ़ें: दोनों हाथों डमरू लिए, शिव भक्तों की भीड़… शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।