Salman Khan की को-एक्ट्रेस Pravina Deshpande अब नही रहीं, जानें एक्ट्रेस के निधन की वजह

Summary :

Pravina Deshpande Passes Away: सलमान खान की पॉपुलर फिल्म रेड्डी में अपने दमदार किरदार से अलग पहचान बनाने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे अब हमारे बीच नहीं रहीं. एक्ट्रेस का मंगलवार (17 फरवरी) को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. वो अभी महज 60 साल की ही थीं. लेकिन उनके जानें से हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है. उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की खबर दी है और एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन पुष्टि की है. पोस्ट में लिखा था कि, “बहुत दुख के साथ हम आपको…

Pravina Deshpande Passes Away: सलमान खान की पॉपुलर फिल्म रेड्डी में अपने दमदार किरदार से अलग पहचान बनाने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे अब हमारे बीच नहीं रहीं. एक्ट्रेस का मंगलवार (17 फरवरी) को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. वो अभी महज 60 साल की ही थीं. लेकिन उनके जानें से हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है. उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की खबर दी है और एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन पुष्टि की है. पोस्ट में लिखा था कि, “बहुत दुख के साथ हम आपको बता रहे हैं कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे 17 फरवरी 2026 को स्वर्ग सिधार गईं.”

Pravina Deshpande Death News: CINTAA ने जताई संवेदनाएं

Pravina Deshpande Passes Away
Pravina Deshpande Passes Away (Source: Social Media)

इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं. अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में, एसोसिएशन ने लिखा कि, “CINTAA प्रवीणा देशपांडे जी (2008 से सदस्य) के निधन पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करता है.” बता दें कि प्रवीणा देशपांडे का करियर कई दशकों से चलता आ रहा है. इस दौरान उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा, टेलीविजन, थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहुत काम किया है. लेकिन उन्हें रेड्डी फिल्म में उनकी खास परफॉर्मेंस के लिए अलग पहचान मिली, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

Pravina Deshpande Cancer Battle: किन फिल्मों और सीरियल में किया है एक्ट्रेस ने काम

Pravina Deshpande Passes Away
Pravina Deshpande Passes Away (Source: Social Media)

वो एक विलेन, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और जलेबी जैसी पॉपुलर हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस एक विलेन फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और श्रद्धा कपूर के साथ भी थीं. टेलीविजन पर, प्रवीणा देशपांडे घर एक मंदिर, कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन, करम अपना अपना और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे पॉपुलर सीरियल से एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं.

Pravina Deshpande Passes Away: कैसे हुई थी एक्ट्रेस पॉपुलर

Pravina Deshpande Passes Away
Pravina Deshpande Passes Away (Source: Social Media)

खास तौर पर फैमिली ड्रामा और डेली सोप में उनके काम ने उन्हें टेलीविजन दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर कर दिया. हाल के सालों में, उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया. उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस नेटफ्लिक्स वेब सीरीज तस्करी में थी, जिसमें इमरान हाशमी ने एक्टिंग की थी. हालांकि अब उनके जानें के बाद फैंस बस उनकी फिल्मों के जरिए ही उनकी यादों को समेट सकते हैं.

Read More: O Romeo की कमाई में अचानक आई गिरावट, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।