पूरे बॉलीवुड जगत में डिंपल गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने करियर में बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्मो से सराहा हैं। प्रीती बॉलीवुड की उन हसीनाओ में से एक हैं जिनकी एक्टिंग और खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। वहीं प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी।
.jpg)
और आज एक्ट्रेस अपने पति संग अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर हस्बैंड को उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर अपने लविंग अंदाज़ में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर विश करती नज़र आयी हैं। साथ ही प्रीति ने अपनी पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि उनकी शादी 29 फरवरी को हुई थी इसलिए लीप ईयर वेडिंग थी।
प्रीति ने इंस्टा पर किया लविंग पोस्ट
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। जिस रील में प्रीति और उनके पति गुडइनफ की कई सारी प्यारी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। रील को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा हैं, “एनिवर्सरी मुबारक हो माई लव, विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी शादी के 7 साल हो गए हैं. यहां ढेर सारी खुशियों और शानदार यादों से भरी कई और सालगिरह हैं #हैप्पी एनिवर्सरी #लीपईयर वेडिंग #ting.”

प्रीति ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी पति संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ में उन्होंने लिखा है, ‘ स्टेट ऑफ माइंड ये रिलाइज करने के बाद कि इस साल कैलेंडर से 29 फरवरी मिसिंग है.’
शादी के बाद लॉस एंजेलिस शिफ्ट हुई प्रीति
.jpg)
गौरतलब हैं कि जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद से ही प्रीति जिंटा लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस की जान-पहचान गुड से फेसबुक लाइव चैट के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह जीन से पहली बार लॉस एंजिल्स में सांता मोनिका में मिली थीं। एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।

इसके बाद 2016 में कपल ने शादी का फैसला कर शादी रचा ली थी। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत भी करते नज़र आये थे। उनके बच्चों का नाम जिया और जय है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति को आखिरी बार 2013 में ‘इश्क इन पेरिस’ में देखा गया था हाल में उनकी कोई मूवी का खुलासा नहीं हुआ हैं।


Download Android App
Download iOS App



