प्रिया प्रकाश वर्रिएर आ सकती हैं बॉलीवुड में, पढ़े पूरा आर्टिकल

Summary :

NULL

अक्सर मार्केटिंग और पीआर की रणनीतियों से बॉलीवुड सितारे अपने आपको लोकप्रिय कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी हमें सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए एक ही ऐसे पल की जरूरत होती है जिसकी वजह से हम कुछ ही मिनटों में फेमस हो जाते हैं।

हाल ही में इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वेरिएर जो अपने 28 सेकंड के वीडिया क्लिप की वजह से लोकप्रिय बन गई। प्रिया प्रकाश को प्रसिद्धि दिलाने में उनके वीडियो का बहुत बड़ा हाथ है।

She sees in black and white, Thinks in greys, But loves in colour?

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

इस बात को एक महीने से भी ज्यादा हो गया है लेकिन प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है। प्रिया प्रकाश के बॉलीवुड मे डेब्यू करने की कई सारी अटकलें लगाई गई हैं।

प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से भी ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं इसकेसाथ ही प्रिया प्रकाश इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली सेलिब्रिटी भी हैं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के लगभग 8 लाख रुपए लेती हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा में काम करने जा रही हैं।

प्रिया प्रकाश की पहली फिल्म के निर्देशक उमर लुलू हैं जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और वह रोहित शेट्टी और निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी के साथ उनकी बातचीत चल रही है।

हाल ही में प्रिया प्रकाश ने एक कपड़ों के ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और प्रिया के फैन्स को पंसद आ रहा है।

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team