बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra की शादी का मुद्दा बॉलीवुड मे सबसे ज्यादा सुर्खियों में बन गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने के कारण सलमान खान की फिल्म भारत से बाहर जाने का फैसला किया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि, ये दोनों अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगे। लेकिन इसके बाद फिर खबर आई कि प्रियंका निक से सितंबर में ही शादी कर लेंगी। प्रियंका और निक की सगाई को लेकर रोज़ नई बाते सामने आ रही है।
कंगना राणावत ने कही ये बात..
दरअसल बीती रात ही मायानगरी यानि की मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचकर कई फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने चार चांद बिखेरे। वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 का हिस्सा बनी कंगना राणावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘Priyanka Chopra -निक की सगाई हो गई है।
मैंने सगाई की खबर सुनते ही प्रियंका को फोन किया था। इसके बाद मैंने उनको बधाई भी दी। मैंने जब उनसे बात की तब वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।’ आपको बता दें कि प्रियंका की शादी पर अब किंग खान का रिएक्शन भी आ चूका है।
शाहरुख खान ने प्रियंका की शादी पर ली चुटकी
इसी इवेंट के दौरान जब मीडिया ने शाहरुख खान से Priyanka Chopra की शादी को लेकर घुमा-फिरा कर सवाल किया कि इन दिनों काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादी करने जा रहे हैं, इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? तो शाहरुख ने बड़ी ही चालाकी से सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “ हां, आपने ठीक कहा।
मैं भी शादी करने जा रहा हूं और जल्द ही आप सभी के पास कार्ड भिजवायेंगे और मेरा कार्ड रिस्पेशन पर आयेगा। और हां मेहंदी में जरूर आना”।शाहरुख के इस जवाब से स्पष्ट है कि वह प्रियंका चोपड़ा से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।
बता दें कि प्रियंका और शाहरुख खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फिर दोनों की नजदीकियों की खबरों के कारण दोनों ने अपना रास्ता बिल्कुल अलग कर लिया।
बता दें फिल्मी पर्दे पर शाहरुख खान और Priyanka Chopra की जोड़ी 2011 में आई फिल्म डॉन में दिखी थी। इससे बाद से उन्होंने साथ में काम नहीं किया है।
डॉन-3 के लिए दोनों को साथ लाने की चर्चा है। लेकिन खबर है कि प्रियंका इस प्रोजेक्ट में काम करने के इच्छुक नहीं हैं। उन्हें स्टोरीलाइन में अपने करेक्टर की जरूरत महसूस नहीं होती।
वैसे बॉलीवुड गलियारों में शाहरुख-Priyanka Chopra के अफेयर की खबरें किसी से छिपी नहीं हैं। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। किंग खान की पत्नी गौरी को उनके अफेयर की खबरें पता लगीं। जिसके बाद से उन्होंने शाहरुख को प्रियंका संग फिल्में करने से मना कर दिया था। बाद में प्रियंका-शाहरुख का ब्रेकअप हो गया था।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस वक्त सबसे चर्चित कपल
आपको बता दें कि इस वक्त निक जोनस और Priyanka Chopra बॉलीवुड तथा हॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल हैं। मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने के बाद इसी महीने जुलाई प्रियंका ने लंदन में निक जोनस संग सगाई कर ली। हालांकि अभी तक इस सगाई को लेकर इन दोनों की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App













