साल 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ के जरिए प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में लांच करने वाले निर्माता, निर्देशक सुनील दर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
फिल्म के म्यूजिक लांच के दौरान जब उनसे फिल्म की नायिका नताशा फर्नांडिस के बारे में समानता को लेकर पूछा गया तो वह कहते हैं कि नताशा और प्रियंका में कोई समानता नहीं है क्योंकि दोनों अलग हैं और दोनों का अपना अलग अंदाज है। उन्होंने कहा कितो प्रियंका का अपना अंदाज। गौरतलब हो कि उनकी इस रोमांटिक फिल्म में नदीम का संगीत भी है, जिसके चलते उनकी यह फिल्म म्यूजिक को लेकर लोगों में उत्सुक्ता पैदा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App





