बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय की चमक बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और चर्चा में रहता है उनका और उनके पति निक जोनस का प्यार !

प्रियंका और निक आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते है और उनका ये प्यार फैंस को ना सिर्फ पसंद आता है बल्कि उनकी तस्वीरें खूब वायरल भी होती है।

अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी प्रियंका और निक ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताते है और एक साथ घूमना भी इन्हे काफी पसंद है। साथ ही रोमांटिक पलों के लिए भी ये कपल सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस व उनके पति और पॉप सिंगर निक जोनस को फ्रांस की राजधानी, जो ‘सिटी ऑफ लव’ के नाम से भी मशहूर है, में एक-दूसरे के संग रोमांस करते हुए देखा गया।

निक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में निक ने लिखा, “द सिटी ऑफ लव।”

इसका जवाब प्रियंका ने एक किस ईमोजी के साथ दिया है। यह जोड़ा कथित तौर पर पेरिस में निक के भाई जो की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं।

बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो प्रियंका ने फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं।


Download Android App
Download iOS App



