प्रियंका चोपड़ा की गृह प्रवेश की तस्वीर हुई वायरल,सिर पर कलश रखे एक्ट्रेस ने घर में ऐसे की एंट्री

Summary :

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना खास जादू चलाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अब एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना खास जादू चलाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अब एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रियंका हॉलीवुड की जितनी मर्जी चाहे फिल्में क्यों नहीं कर लें,मगर वो दिल से आज भी बिल्कुल देसी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट के माध्यम अपनी कुछ फोटो फैंस के लिए शेयर की हैं। 
ये रही गृह प्रवेश की तस्वीर 
प्रियंका के द्घारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक तस्वीर उनके नए घर में गृह प्रवेश के वक्त की है,जिसमें वो अपने सिर पर कलश रखे अपने नए घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उनके पति निक जोनास हाथ में पूजा की थाली पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 हाल ही में जो प्रियंका की तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो अपने पति निक के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था,लेकिन हमने इसको बेहतर बनाया गृह प्रवेश सेरेमनी के साथ। वैस इस फोटो में प्रियंका एकदम देसी अंदाज में गृह प्रवेश करती हुई नजर आ रही हैं। 
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं ऐसे में फैंस उनकी खूबसूरत फोटोज को बहुत पसंद भी करते हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी देसी लुक वाली जो तस्वीरें साझा की हैं उन्हें भी फैंस का प्यार मिल रहा है। 
गृह प्रवेश की तस्वीर के अलावा अभिनेत्री ने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर की है इन तस्वीरों में वो निक और प्रियंका क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका और निक की शादी की कुछ तस्वीरें भी उनकी किताब से लीक हुई हैं। हालांकि ये तस्वीरें निक जोनास के फैन क्लब ने साझा की है।

किताब भी हुई रिलीज
हाल ही में अदाकारा की एक किताब रिलीज हुई है। प्रियंका की इस नई किताब का नाम अनफिनिस्ड है।  दरअसल इस किताब में प्रियंका ने अपनी लाइफ के सफर के बारे में बताया है। हालांकि इस बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 
बता दें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर बीती 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। वहीं प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अदाकारा के पास मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्में रिलीज होनी है। 

Desk Team