दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होंगे नर्सरी एडमिशन, 20 मार्च को जारी होगी पहली लिस्ट

Summary :

दिल्ली में 18 फरवरी से नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडमिशन की पहली लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी और एडमिशन प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न हो जाएगी।

दिल्ली में 18 फरवरी से नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडमिशन की पहली लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी और एडमिशन प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न हो जाएगी। बीते दिनों प्राइवेट स्कूलों के साथ मीटिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल्द नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर बात कही थी।
सहायक शिक्षा निदेशक योगेश पाल सिंह ने कहा, ‘‘रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी को शुरू होगी। पहली लिस्ट 20 मार्च को जारी की जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न होगी।’’ दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों के लिए नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं। 


एडमिशन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं भी दी हैं। डीओई दिशानिर्देश जारी कर स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहता है, जिसके बाद दिसम्बर में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है। पिछले साल ऐसा नहीं किया गया था। 

दिल्ली सरकार ने दिसंबर में कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले महीने नर्सरी की दाखिला प्रक्रिया रद्द करने से इनकार कर दिया था। 

Desk Team