LAC विवाद के बीच चीन में फंसे 16 भारतीय नाविक 14 फरवरी को लौटेंगे भारत

Summary :

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 16 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया, ‘‘चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 16 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।’’ मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे।

मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था। इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे।

वहीं इससे पहले सरकार ने मंगलवार को बताया कि चीन के एक बंदरगाह में जुलाई 2020 से फंसे भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाने के लिए वह चीनी सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाने के लिए चीन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया पोत तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविक जल्द ही भारत लौट आएंगे। 
शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल किया था कि फंसे नाविक कब तक भारत लौटेंगे। प्रियंका ने कहा कि यह पोत और एक अन्य भारतीय पोत एमवी जग आनंद पिछले साल जुलाई से चीन के बंदरगाहों में फंसे थे। उन्होंने कहा कि एमवी जग आनंद में सवार 23 भारतीय नाविक पिछले माह स्वदेश लौट आए हैं लेकिन एमवी अनास्तासिया पर सवार भारतीय कब तक स्वदेश लौटेंगे ?

राज्यसभा में बोले सिंधिया- कोरोना काल में लड़कियों की पढ़ाई पर लगा प्रश्नचिह्न, बाल विवाह के मामले बढ़े 

Desk Team