Priyanka Chopra ने अपने जन्मदिन पर निक जोनस से की सगाई, जल्द गूंजेगी शहनाई

Summary :

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हर तरफ अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री Priyanka Chopra की कथित तौर पर बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने की खबरें समाने आ रही है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हर तरफ अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री Priyanka Chopra की कथित तौर पर बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने की खबरें समाने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दो हफ्ते पहले ही 18 जुलाई को अपने 36 वें जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में सगाई कर ली है और खबर है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

खबरों की माने तो निक जोनास ने न्यूयॉर्क सिटी के टिफनी स्टोर से इंगेजमेंट रिंग भी खरीदी थी। फिलहाल अभी तक इस खबर की Priyanka Chopra या निक की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

दोनों काफी खुश हैं और अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यूएस मीडिया ने भी Priyanka Chopra और निक की सगाई की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। कई मीडिया पोर्टल्स प्रियंका और निक की सगाई की खबरों से पटे पड़े हैं।

https://instagram.com/p/Bk33q-XhD9e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Priyanka Chopra और न‍िक जोनास काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्‍सर दोनों को एक साथ वक्‍त ब‍िताते भी देखा जाता है। प‍िछले द‍िनों प्र‍ियंका न‍िक के साथ मुंबई पहुंचीं थीं जहां न‍िक ने प्र‍ियंका की मां मधु और उनके पर‍िवार के बाकी लोगों से मुलाकात की थी।

ज‍िसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे क‍ि दोनों जल्‍द ही अपने र‍िश्‍ते के बारे में कोई फैसला ले सकते हैं।  निक Priyanka Chopra से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 36 साल की हो चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/BluZ00pHzce/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अब भी भारत किया रिजेक्ट

Priyanka Chopra ने सलमान खान की आने वाली अगली फिल्म ‘भारत’ भी छोड़ दी है और इसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।  ज़फर ने अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा का फिल्म छोड़ने का इनडायरेक्टली रीजन भी अलग अंदाज से बताया है।

उन्होंने निक का नाम भी एक फ्रेज के साथ जोड़ते हुए लिखा। हालांकि निक की सगाई का कंफर्मेशन अली अब्बास ज़फर ने भी नहीं किया।  लेकिन उन्होंने ट्वीट के आखिर में प्रियंका को खुशहाल जीवन की बधाई देते हुए कई सारे लव इमोजी डाले हैं।

करीना कपूर से पहले Shahid Kapoor ने बॉलीवुड की इन अभिनेत्रिओं को किया था डेट

Desk Team