Priyanka Chopra की शादी की पहली तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर leak , लाल जोड़े में दिखीं

Summary :

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी Priyanka Chopra और निक जोनास की शादी से पहले मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी Priyanka Chopra और निक जोनास की शादी से पहले मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। दोनों ने रविवार को हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की है।

जोधपुर के उम्मेद भवन में इस ग्रैंड शादी में निक जोनास प्रियंका के लिए शाही अंदाज में बारात लेकर आए थे। इनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि यह तस्वीरें उनकी शादी से पहले की तैयारियों की हैं।

Priyanka Chopra और निक की शादी की तस्वीरें आईं सामने

इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि इस शादी के लिए हाथी और घोड़ों को खूब सजाया गया है जिसके लिए निक Priyanka Chopra को अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए निकले हैं। शादी की इन तैयारियों को देखकर साफ पता लग गया है कि यह शादी पूरी तरह से रॉयल थीम पर हुई है।

https://www.instagram.com/p/Bq5CHCdAm3o/?utm_source=ig_embed

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को हिंदू रीति रिवाजों से अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है। प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे और सात जन्मों के लिए एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है।

https://www.instagram.com/p/Bq5iAbFgZz1/?utm_source=ig_embed

बात दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के इस खास लम्हें के लिए बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबु जानी खोसला का लहंगा पहना है। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और वह बहुत खूबसूरत भी दिखाईं दे रही हैं। वहीं दूल्हे बने निक जोनास और उनका पूरा परिवार भी पूरी तरह से देसी रंग में नजर आया है। निक जोनास ने अपनी शादी के मौके पर शेरवानी पहनी है।

Priyanka Chopra ने हिंदू रीति रिवाज से की निक से शादी

बता दें कि निक जोनास बहुत ही धूमधाम से बैंड बाजा के साथ नाचते-गाते हुए बारत लेकर अपनी दुल्हनिया को मंडप पर लेने पहुंचे थे। उसके बाद जय माला का कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद Priyanka Chopra और निक ने पारंपरिक रीति रिवाज से अग्नि के सामने बैठकर शादी की सारी रस्में की।

https://www.instagram.com/p/Bq5g7HEgtfg/?utm_source=ig_embed

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सातों वचन के साथ सात फेरे लिए और जिंदगी के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया है। इसके बाद प्रियंका और उनकी फैमिली के लिए वो बहुत ही इमोशनल लम्हा था जब निक जोनास ने प्रियंका की मांग में सिंदूर डाला और उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया।

प्रियंका और निक ने इससे पहले शनिवार को इसी उम्मेद भवन पर कैथोलिक रीति रिवाजों से शादी की थी। इस वेडिंग में प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।

Desk Team