बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल ये कपल अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन सभी बातों के दोनों के चाहने वाले काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में प्रियंका और निक की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं इसी दौरान अब देसी गर्ल ने फिर ऐसा कुछ कर दिया है, जिससे इनकी तलाक की खबरों पर विराम लगता हुआ दिख रहा है।

दरअसल , प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा बायो में कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने दोनों सरनेम ‘चोपड़ा और जोनास’ को हटा दिया था। देसी गर्ल के इंस्टाग्राम बायो में अब प्रियंका चोपड़ा जोनास की जगह पर सिर्फ उनका पहला नाम ही है। इसके बाद से ही इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और ये तलाक ले सकते हैं।

पति निक की वीडियो पर एक्ट्रेसने दी प्रतिक्रिया
खैर, अब इन सब बातों के बीच निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर निक की वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया है कि तलाक की खबरें अब अफवाह लग रही हैं। इस वीडियो में निक को डम्बल्स उठाए वर्कआउट करते देखा जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सोमवार प्रेरणा’। चलो यह हासिल करें।
प्रियंका हुई लट्टू…
पति की इस वीडियो को देख देसी गर्ल ने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कमेंट किया, ‘जबरदस्त, मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं। इसके साथ उन्होंने हार्ट और प्यार वाले इमोजी बनाए। बता दें निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात इस वीडियो पर प्रियंका द्वारा किये गए कमेंट ने भी इस बात की पुष्टि तो कर ही दी है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

मधु चोपड़ा ने भी बताया अफवाह
मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका और उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास से तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लोगों से ऐसी अफवाहें न फैलान की अपील की है। उन्होंने कहा,यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।


Download Android App
Download iOS App



