बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने टैलेंट से बॉलीवुड को कई यादगार फिल्मे दे चुकी है, वही अब हॉलीवुड में भी वो अच्छा काम कर ऑडियंस का खूब प्यार हासिल कर रही है। उन्होंने अब तक जो भी किया है उनके फैंस ने उसकी सराहना ही की है। ऐसे में अब उनकी बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च होने के लिए तैयार है। तो उसे भी फैंस का सपोर्ट मिलना तो तय है।
अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बुक की पहली झलक शेयर की है। बुक के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक नोट भी लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “वो फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार अपने हाथ में पकड़ते हैं, मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ सिर्फ किताब की जैकेट लगी है जो बुक पर लपेटी जानी है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, अगले महीने ये किताब लॉन्च होने वाली है। खुद के लिए आप पहले से ही बुक कर सकते हैं।”

अब तो सबको प्रियंका चोपड़ा की इस ख़ास बुक का बेसब्री से इंतज़ार है। देखना होगा की अब इस बुक को कैसा रिस्पांस मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



