पश्चिम बंगाल : कूचबिहार में स्कूल के अंदर फांसी पर लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव

Summary :

बीजेपी ने आरोप लगाया कि दास की हत्या मंगलवार की रात तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ‘बदमाशों’ ने की और उनके शव को फंदे पर लटका दिया गया।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के कूचबिहार जिले में बुधवार को एक स्कूल में बीजेपी कार्यकर्ता का शव लटका मिला। इस घटना के लिए बीजेपी सीधा-सीधा सत्तारूढ़ टीएमसी पर आरोप लगा रही है, वहीं टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
पुलिस ने कहा कि स्वपन दास (30) का शव तूफानगंज में स्कूल भवन के अंदर लटका हुआ मिला। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि दास की हत्या मंगलवार की रात तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ‘बदमाशों’ ने की और उनके शव को फंदे पर लटका दिया गया। 
बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने कहा, ”फर्श पर खून के धब्बे थे और उसके (दास के) पैर जमीन को छू रहे थे। टीएमसी ने उसकी निर्मम हत्या की है।” टीएमसी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी ‘घटिया राजनीति’ के लिए हर अप्राकृतिक मौत को सत्तारूढ़ दल से जोड़ने की कोशिश कर रही है। 
उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि किसी की भी मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और तृणमूल कांग्रेस किसी भी तरह से दास की मौत में शामिल नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘बीजेपी राज्य में हर एक अप्राकृतिक मौत के साथ घटिया राजनीति करके लोगों को भड़का रही है।’ 

Desk Team