बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रूख कर लेने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ज्यादा से ज्यादा समय विदेश में ही बिता रही हैं। बेशक एक्ट्रेस इन दिनों अमेरिका में रह रही हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बराबर जुड़ी हुई हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से चर्चा में हैं।

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी
मालूम हो प्रियंका चोपड़ा के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्टस हैं। फिलहाल एक्ट्रेस लंदन में अपने जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मैडन संग दिखने वाली हैं। शो को रूसो ब्रदर्स प्रड्यूस कर रहे हैं। हालांकि शूटिंग में बिजी टाइम निकाल कर वह फैंस से जुड़े रहने के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती हैं।

कर्वी फिगर में पोस्ट की तस्वीर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो इस फोटो में खुले आसमान के नीचे गार्डन में अदाकारा सनबाथ का आनंद ले रही हैं। तेज धूप की वजह से प्रियंका का चेहरा थोड़ा धुंधला सा नजर आ रहा है, लेकिन उनकी जबरदस्त फिगर देख हर कोई लट्टू है। इस तस्वीर को देसी गर्ल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये है साथ ही फोटो के कैप्शन में वो लिखती हैं, ‘सूर्य, संगरिया और सास..मूड’।
तस्वीर की बात करें तो प्रियंका सफेद स्लीवलेस टॉप और मल्टीकलर शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को और ज्यादा क्लासी बनने के लिए उन्होंने खुले बालों के साथ दिल वाले इयरिंग पहने हुए हैं। प्रियंका की यह तस्वीर इंटरनेट पर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



