बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के साथ लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वह तस्वीरें और वीडियो अपनी शेयर करती रहती हैं साथ ही फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में भी बताती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में आ गयी हैं। उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी नयी तस्वीर है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं। उन्होंने दोनों तस्वीरों के बीच का अंतर भी शेयर करते हुए बताया है। प्रियंका चोपड़ा ने जो पहली तस्वीर साझा की है उसमें उन्होंने डस्टी रोज कलर की मोनोकनी पहनी हुई है जबकि दूसरी तस्वीर में धूप में लेटी हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने कपड़े से इस तस्वीर में अपना चेहरा पूरा ढका हुआ है।
हालांकि इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने मजेदार कैप्शन दिया है। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘उम्मीद बनाम वास्तविकता।’ एक्टर्स की दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया भी इस पोस्ट पर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपना सुपरहिट गाना ‘तिनका तिनका’ का इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था। साल 2005 में रिलीज हुई करम फिल्म का यह गाना था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर जॉन इब्राहिम थे। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने यह गाना नहीं गाया। दरअसल फिल्म करम का यह गाना कुछ लोगों को लगता था कि प्रियंका चोपड़ा ने गाया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस की यह गलतफहमी दूर करने के लिए इस गाने का वीडियो इंस्टाग्राम ने शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, तिनका तिनका मेरी पुरानी फिल्म करम का गाना है। यह 2005 में रिलीज हुई थी। जिसको न पता हो उसे बता दूं, हिंदी फिल्मों में कलाकार के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल करते हैं और खुशकिस्मती से कुछ बेहतरीन गायकों ने अपनी आवाज मेरी फिल्मों में दी है। मगर जब यह गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था यह मेरी आवाज है। मगर सच्चाई यह है कि यह आवाज मेरे पसंदीदा गायिकओं में से एक अलीशा चिनॉय की है, शुक्रिया अलीशा।


Download Android App
Download iOS App



