बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वैकेशन के मूड में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं। देसी गर्ल ने अपने इस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में प्रियंका अपने स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। साथ ही प्रियंका ने पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है।

पोस्ट की तस्वीरें और वीडियो…
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें अभिनेत्री स्पेन में स्ट्रेस भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। इस बीच प्रियंका के संग उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। वहीं प्रियंका ब्लैक रंग का गोताखोर सूट पहनकर समुंदर में उतरीं और पानी के अंदर से उनकी तस्वीरें दिख रही हैं।

इसके अलावा अदाकारा ने एक अन्य वीडियो में समुंदर के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है। जिसमें मछलियां चारों तरफ दिखाई दे रही हैं और इनके बीच तैर रही हैं।

इस पोस्ट को शेयर कर इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- बहुत दिन होते हैं, जब स्ट्रेस को शांत करना पड़ता है। भागवान की बनाई गई पानी के अंदर की दुनिया को एक्सप्लोर करने से बेहतर और क्या होगा। मैं आभारी हूं कि सियाटल के कैमरा क्रू ने मुझे पार्टी क्रैश करने दी। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में अपने देवर फ्रैंकलिन के लिए लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि फ्रैंक स्कूबा डाइविंग पर संग आए। बता दें कि प्रियंका स्पेन में अपनी वेब सीरीज ‘सियाटल’ की शूटिंग कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही Keanu Reeves के साथ The Matrix: Resurrections में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक गाने में भी नजर आएंगी। जबकि बॉलीवुड में प्रियंका,आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की की फिल्म जी ले जरा भी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



