बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जहां से एक्ट्रेस अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोलत थामे घूमती नजर आईं। इस फोटो में सुनसान सड़क भी दिखाई दे रही है। वहीं, प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया भी जमकर वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न्यू तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लू आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं और बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। साथ ही हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही हैं। इसके अलावा फोटो में पीछे सुनसान सड़क भी दिखाई दे रही।
अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं.. आप पीछे गिर जाते हैं #musings’। वैसे प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही Keanu Reeves के साथ The Matrix: Resurrections में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक गाने में भी नजर आएंगी। जबकि बॉलीवुड में प्रियंका,आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की की फिल्म जी ले जरा भी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



