हम सभी के पास बचपन की खट्टी मीठी यादें होती है जो तमाम जिंदगी हमें याद रहती है। अब चाहे आम इंसान हो या सेलिब्रिटी बचपन हर किसी की जिंदगी का सबसे यादगार समय होता और आज हम आपको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बचपन का एक किस्सा बताने जा रहे है।

इस मजेदार किस्से का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया है जब वो कपिल शर्मा शो में आयी थी। प्रियंका खुद इस किस्से को बताते बताते अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थी और उनके साथ साथ दर्शकों का भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रहा।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया की ये घटना उस समय की है जब वो तीसरी क्लास में पढ़ती थी उस दौरान उनके पिता की पोस्टिंग लखनऊ में थी। उनके लखनऊ के स्कूल के पास खूब बन्दर आया करते थे।

एक दिन एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं अपने आप को साफ कर रही थी। ये बात प्रियंका को बहुत फनी लगी और वो वहीँ पर खड़े होकर जोर जोर से हंसने लगी। साथ ही प्रियंका हंसते हुए कह रही थी, हाहाहाहा… देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है।

अब प्रियंका की ये हरकत शायद उस बंदरिया को पसंद नहीं आयी और तभी बंदरिया नीचे आई और प्रियंका को देखा, जोर से थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई। देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने बताया वो इस किस्से को जब भी याद करती है तब वो अपनी हंसी नहीं रोक पाती।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका काफी समय बाद फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही है और इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और दंगल फेम जायरा वसीम लीड रोल में नजर आएंगे।ये 8 एक्टर जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही कर ली थी शादी,तीन का हो गया तलाक


Download Android App
Download iOS App



