उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की भर्त्सना करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि योगी सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है और राज्य के लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद सोचना होगा।
यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने आये श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि कचहरी में वकील के चैम्बर में हत्या इतनी बड़ी घटना है कि इसकी कल्पना कोई नही कर सकता हैं। कल जब मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे उस समय अपराधी अपराध कर रहे थे। उन्होने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है। इस जघन्य हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करायी जानी चाहिये।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ चुनाव के बाद चिन्हित करके समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही हैं। हम एक सूची राज्यपाल को देगे जिनकी हत्या हुई हैं। सरकार परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता दे। इस हत्याकांड पुलिस की भूमिका की भी जॉच हो। इस सरकार से जनता न्याय की उम्मीद नही कर सकती हैं। श्री यादव ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुये सरकार पर संदेह जताया कि सपा कार्यकर्ताओं की हत्या में पुलिस तो शामिल नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



