बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पूरा किया वादा, बिहार के 2100 किसानों का ऋण चुकाया है !

Summary :

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, एक वादा किया गया था जो पूरा हुआ..बिहार में कई ऐसे किसान थे जिनका कर्ज बकाया था, उनमें से 2100 को चुना गया जिनमें से कुछ को श्वेता और अभिषेक ने अपने हाथों से रकम दी।

 बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जितने बड़े अभिनेता है उतना ही बड़ा उनका दिल है। अपनी दरियादिली के लिए अमिताभ बच्चन हमेशा से जरुरत मंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते आये है।  ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर किया है। 
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों के ऋण का भुगतान किया है। ये जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर की।  फैंस उनकी इस समाजसेवा की खूब तारीफ कर रहे है। 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, एक वादा किया गया था जो पूरा हुआ..बिहार में कई ऐसे किसान थे जिनका कर्ज बकाया था, उनमें से 2100 को चुना गया जिनमें से कुछ को श्वेता और अभिषेक ने अपने हाथों से रकम दी।
अमिताभ ने इससे पहले लिखा था कि ‘यह उन लोगों के लिए उपहार है जो ऋण का भुगतान न कर पाने की असमर्थता को झेल रहे हैं। वे अब बिहार राज्य से हैं।यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं।
आपको बता दें , पिछले साल भी उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा किसानों के कर्ज का भुगतान किया था। इसके अलावा भी वो कई बार समाजसेवी संस्थाओं के लिए धनराशि जोड़ने के काम कर चुके है। 
76 वर्षीय अभिनेता ने यह भी लिखा कि ‘एक और वादा पूरा किया जाना है।’ उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया है कि वह पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए बहादुरों के परिवार और उनकी पत्नियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। 
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी अमिताभ बच्चन जरुरत मंदों की मदद के लिए अपील करते है और शो के दौरान भी उन्होंने कई लोगों से मदद के वादे किये और उन्हें पूरा भी किया। 

Ujjwal Jain