शादी के बाद अगर पति अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बात करें तो जाहिर सी बात है पत्नी को बुरा लगेगा ही पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रियंका के पति निक जोनस और उनकी एक गर्लफ्रेंड माइली साइरस की चैट वायरल हो रही है जिसमे प्रियंका भी शामिल है।
अब इस बात से दुनिया वाकिफ है की प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक जोनस की इमेज एक कैसानोवा जैसी थी जिनकी कई सारी गर्लफ्रेंड्स और महिला मित्र रही है। इन्ही गर्लफ्रेंड्स में से एक है हॉलीवुड एक्टर और सिंगर माइली साइरस।
सिंगर माइली साइरस और निक जोनस के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और फैंस को उम्मीद थी की दोनों का रिलेशनशिप काफी लम्बा और बेहतर चलेगा पर ऐसा हुआ नहीं। निक को प्रियंका के रूप में लाइफ पार्टनर मिल गया और माइली भी अपनी जिंदगी में व्यस्त है।
बीते दिनों सिंगर माइली साइरस ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमे उन्होंने जोनस ब्रदर्स की टीशर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर में माइली की छोटी बहन भी है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ माइली ने पुरानी यादें ताजा करते हुए लिखा , ” That moment when even your ex knows your socials have been ”
इस तस्वीर पर निक ने भी कमेंट किया , ”“Amazing. These Throwback shots have been ”” . अब यहाँ तक तो बात ठीक थी पर अब आता सबसे मजेदार हिस्सा जब निक की पत्नी प्रियंका भी इस चाट का हिस्सा बन जाती है और अपना कमेंट भी देती है।
प्रियंका चोपड़ा ने माइली साइरस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा , ” “Lol. Hahaha.. Hubby is right. These posts r .” प्रियंका का ये कमैंट्स उनके फैंस को काफी पसंद आया और फैंस ने इस बात की तारीफ की। ये तो साफ़ है की प्रियंका को अपने अपनी निक पर बेहद भरोसा है और उनकी पुरानी लाइफ को लेकर प्रियंका बेहद कूल है।


Download Android App
Download iOS App







