शादी के लिए इंडिया आए निक जोनास,Priyanka Chopra ने कहा- वेलकम होम बेबी

Summary :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं अब इनके बाद बॉलीवुड कि देसी गर्ल Priyanka Chopra और उनके मंगेतर निक जोनस 7 फेरे लेने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं अब इनके बाद बॉलीवुड कि देसी गर्ल Priyanka Chopra और उनके मंगेतर निक जोनस 7 फेरे लेने की तैयारी में हैं। यह कपल इसी साल दिसंबर में शादी कर सकता है। प्रियंका और निक इनते दिनों से शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।

वहीं अभिनेत्री Priyanka Chopra इन दिनों अपने प्रोजेक्ट शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं निक शॉपिंग करके वापस भारत लौट आए है। इस बीच प्रियंका  ने निक का भारत में स्वागत किया और निक के साथ अपने एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ”वेलकम होम बेबी।

https://www.instagram.com/p/Bqe5w3XHS_X/?utm_source=ig_embed

शादी के लिए भारत पहुंचे निक जोनस

निक जोनस शादी के लिए भारत पहुंच गए हैं। भारत पहुंचते ही निक जोनस का Priyanka Chopra ने स्वागत किया है। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पीएम मोदी को भी इनवाइट कर सकते है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के ताज उमैद पैलेस में शादी करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BqXYt4YHcIF/

वहीं Priyanka Chopra और निक जोनस ने शादी की तैयारियों के बीच दिल्ली में अपने परिवारों के साथ थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया। प्रिंयका ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह निक और उनके परिवार के साथ डिनर टेबल पर बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।  इसके साथ उन्होंने लिखा, थैंक्सगिविंग सबके लिए शुभ हो।  मेरा परिवार हमेशा के लिए।

https://www.instagram.com/p/Bqfryq6Hxvd/?utm_source=ig_embed

क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू और क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी करेंगे। प्रियंका चोपड़ा जहां 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी। वहीं 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/

खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी का आउटफिट अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। वहीं प्रियंका की क्रिश्चियन शादी में Ralph Lauren का आउटफिट में नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/Bpt_jwNHQZW/

Desk Team