Quick & Easy Mehndi Design: 10 मिनट में हाथों पर रचाएं 5 सिंपल मेहंदी डिजाइन, यहां से लीजिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया

Summary :

Quick & Easy Mehndi Design: अगर किसी फंक्शन, सेलिब्रेशन या शादी में जाना हो और टाइम बहुत कम हो, तो मेहंदी लगाने का मन होते हुए भी कई बार हम उसे छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा न करें! आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप कम वक्त में भी खुद पर या दूसरों पर आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती हैं। Quick & Easy Mehndi Design 1. Minimal Floral Mehndi Designs Minimal Floral Designs दिवाली के लिए बहुत ही सुंदर…

Quick & Easy Mehndi Design: अगर किसी फंक्शन, सेलिब्रेशन या शादी में जाना हो और टाइम बहुत कम हो, तो मेहंदी लगाने का मन होते हुए भी कई बार हम उसे छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा न करें! आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप कम वक्त में भी खुद पर या दूसरों पर आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती हैं।

Quick & Easy Mehndi Design

1. Minimal Floral Mehndi Designs

Quick & Easy Mehndi Design
Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)

Minimal Floral Designs दिवाली के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।

2. Mandala Mehndi Design

Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)
Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में एकदम मिनिमल लगती है लेकिन हाथों को बेहद सुंदर बनाती है।

3. Arabic Mehndi Design

Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)
Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)

अरेबिक डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। इसमें बड़े फूल, पत्ते और बेलें बनाई जाती हैं, जो बहुत जल्दी बन जाती हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं होती, फिर भी यह स्टाइलिश लगता है।

4. Half Hand Mehndi Design

Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)
Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आपको थोड़ा समय मिल जाए, तो हाथ के आधे हिस्से में बेल या फूल वाला डिजाइन बना लें। इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं, लेकिन यह दिखने में बहुत आकर्षक लगता है।

5. Full Hand Mehndi Designs

Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)
Quick & Easy Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है, तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगा सकते हैं, ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है और आपके लुक को भी निखारता है।

Also Read: Chhath Puja 2025 Mehndi Design: छठ पूजा पर अपनी हथेलियों पर रचाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, सब करेंगे तारीफ

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।