तेजस्वी यादव का खेल बिगाड़ने के लिए तैयार है चंचल सिंह! जानें कौन है जन सुराज के ये भरोसेमंद उम्मीदवार

Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इस बीच 243 विधानसभा सीटों में से एक राघोपुर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें चुनौती देने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला रोमांचक होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन हैं चंचल सिंह। क्या जन सुराज के चंचल सिंह वाकई तेजस्वी यादव के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे?

Chanchal Singh Jan Suraaj Candidate: जन सुराज की तैयारी तेज

Chanchal Singh Jan Suraaj Candidate
Chanchal Singh Jan Suraaj Candidate (credit-sm)

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने 14 अक्टूबर को चंचल सिंह को पार्टी का चुनाव चिन्ह सौंपा, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि राघोपुर विधानसभा सीट से इस बार चंचल सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि जन सुराज पार्टी अब तक दो चरणों में 116 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन राघोपुर सीट का नाम इन पहली दो सूचियों में शामिल नहीं था।

Bihar Elections 2025: कौन हैं चंचल सिंह?

chanchal singh
चंचल सिंह (credit-sm)

चंचल सिंह, 37 वर्षीय व्यवसायी, राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और जदयू के व्यापारिक प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे होटल और रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं और पार्टी की कई रैलियों में संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। नमामी गंगे परियोजना के तहत उन्होंने सोनपुर और सिमरिया घाट के निर्माण में अहम योगदान दिया। हाजीपुर और विदुपुर में उनके कई आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट हैं, वहीं नई दिल्ली में भी उनका होटल कारोबार स्थापित है।

Bihar Elections: तेजस्वी यादव कब भरेंगे अपना पर्चा

राघोपुर सीट वह सीट है, जिसको लेकर चर्चा अधिक थी। इस सीट से जन सुराज ने चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया तो राजद से तेजस्वी यादव। हालांकि, पहले चर्चा थी कि राघोपुर सीट से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में तेजस्वी को टक्कर देंगे। लेकिन पीके खुद चुनाव लड़ने से पीछे हट गए और चंचल सिंह को तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया। इससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खबर है कि तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Tejashwi Yadav का राघोपुर सीट पर दबदबा

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav (credit-sm)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने पहली बार 2015 में इसी सीट से जीत हासिल की थी और विधायक व उपमुख्यमंत्री बने थे। 2020 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (credit-sm)

ये भी पढ़ें: JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 नामों पर जताया भरोसा, जानें किसे और कहां से मिली टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।