JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 नामों पर जताया भरोसा, जानें किसे और कहां से मिली टिकट

JDU Candidate List 2025

JDU Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के मुताबिक, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे।

Bihar Assembly Elections 2025: इन्हें यहां से मिला मौका

JDU Candidate List 2025
JDU Candidate List (CREDIT-SM)

इसके अलावा, बहादुरपुर से मदन सहनी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि बरौली से मनजीत सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरिक मृणाल और मंत्री विजय चौधरी को सरायरंजन से फिर से चुनावी समर में उतारा गया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक को फुलवारी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, हरि नारायण सिंह को हरनौत, अरुण मांझी को मसौढ़ी से तथा राधाचरण साह को संदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Bihar Elections 2025: NDA कर चुकी है सीटों के बंटवारे की घोषणा

JDU Candidate List 2025
JDU Candidate List (CREDIT-SM)

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं।

JDU Candidate List 2025, JDU Candidate List: 2025 चुनाव के लिए किसे कितनी सीटें?

JDU Candidate List
JDU Candidate List (CREDIT-SM)

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (CREDIT-SM)

 

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का खेल बिगाड़ने के लिए तैयार है चंचल सिंह! जानें कौन है जन सुराज के ये भरोसेमंद उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।