आर माधवन के बेटे ने स्विमिंग में जीते 7 नेशनल अवॉर्ड, वेदांत ने रोशन किया पिता का नाम

Summary :

माधवन के बेटे वेदांत के 7 मेडल जीतने के बाद राज्यसभा के मेंबर अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने वेदांत की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।

फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत एक बेहतरीन स्विमर हैं। वेदांत ने एक बार फिर अपने काम से अपने परिवार के साथ देश का नाम रोशन किया है। वेदांत ने स्वमिंग में 7 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए है।  
हाल ही में बेंगलुरू में आयोज‍ित जूनियर नेशनल एक्वाट‍िक चैंपियनश‍िप में महाराष्ट्र के लिए एक-दो नहीं बल्कि 7 मेडल जीते हैं। 16 साल के वेदांत के इस अचीवमेंट पर न सिर्फ उनके पिता माधवन खुश हैं, बल्कि सोशल मीड‍िया पर भी लोग वेदांत की इस उपलब्धि की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। 
वेदांत ने इस आयोज‍ित स्व‍िमिंग चैंपियनश‍िप में 4 सिल्वर और तीन ब्रोंज मेडल अपने नाम किए। उनकी इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वेदांत ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्व‍िमिंग, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्व‍िमिंग, 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल स्व‍िमिंग और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्व‍िमिंग रीले इवेंट में सिल्वर मैडल जीता है। इसके अलावा 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्व‍िमिंग में उन्होंने उसने ब्रोंज मैडल जीता। 


इतनी कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने पर लोग वेदांत को जमकर बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग वेदांत और माधवन को आदर्श बाप-बेटे की जोड़ी कहते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक स्टार पिता और उसका बेटा शायद ऐसा ही होता है। वहीं एक और शख्स ने कहा- ‘प्राउड..कोई पब्ल‍िस‍िटी नहीं कुछ नहीं…ये कुछ महान लोग हैं। तुम्हें और ताकत मिले। 

माधवन के बेटे वेदांत के 7 मेडल जीतने के बाद राज्यसभा के मेंबर अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने वेदांत की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- गुड जॉब वेदांत। हमे आप पर और आपके पालन पोषण पर गर्व है।
माधवन ने बेटे वेदांत के बर्थडे पर एक खास मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- मैं जिन चीजों में अच्छा हूं उस चीज में मुझे पीछे छोड़ने के लिए शुक्रिया। मुझे जलन फील कराने के साथ मेरा सीना गर्व से चौड़ा करने के लिए भी शुक्रिया। मैं तुमसे बहुत कुछ सिखूंगा। 16वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम दुनिया के बेहतर इंसान बनोगे। मैं एक सौभाग्यशाली पिता हूं। 

Desk Team