Rajvir Jawanda Death: राजवीर जवांदा का निधन 11 दिन से वेंटीलेटर पर थे सिंगर, सदमे में परिवार

Summary :

Rajvir Jawanda Death: पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर आई है। फेमस सिंगर और एक्टर राजवीर जवांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे पिछले 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। राजवीर सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने दमदार गानों और देसी अंदाज़ के लिए मशहूर थे। Rajvir Jawanda Death: बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहे थे Rajvir Jawanda Death:राजवीर सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। हाल ही में खबर आई थी कि…

Rajvir Jawanda Death: पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर आई है। फेमस सिंगर और एक्टर राजवीर जवांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे पिछले 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। राजवीर सिर्फ पंजाब ही नहीं,
बल्कि पूरे देश में अपने दमदार गानों और देसी अंदाज़ के लिए मशहूर थे।

Rajvir Jawanda Death: बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहे थे

Rajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

Rajvir Jawanda Death:राजवीर सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। हाल ही में खबर आई थी कि वो एक हिंदी वेब सीरीज में काम करने वाले थे। इसके अलावा, उनके कुछ गानों को बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर्स रीमिक्स करना चाहते थे। तनिष्क बागची और सचिन-जिगर जैसे म्यूज़िक डायरेक्टर्स ने उनके गानों में रुचि दिखाई थी। ये कहा जा रहा था कि जल्दी ही राजवीर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। लेकिन अब ये सपना अधूरा रह गया।

Rajvir Jawanda Death: राजवीर जवांडा के फेमस गाने जो आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं

Raajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

Rajvir Jawanda Death: राजवीर जवांडा, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक चमकता हुआ सितारा, जो बहुत कम समय में लोगों के दिलों पर राज करने लगा था। अपनी दमदार आवाज़, देसी स्टाइल और गहरे लिरिक्स के ज़रिए उन्होंने जो पहचान बनाई, वो हर किसी के बस की बात नहीं थी।

हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए गाने आज भी करोड़ों लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद हैं। आइए जानते हैं राजवीर जवांडा के कुछ ऐसे लोकप्रिय और यादगार गाने, जिनकी वजह से वो एक सुपरस्टार बन पाए।

Kali Jawande Di

Raajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

इस गाने ने राजवीर को रातों-रात स्टार बना दिया। गाने में एक लड़के की सादगी, उसका प्यार और देसी अंदाज़ दिखाया गया है। इसके बोल लोगों को इतने पसंद आए कि ये गाना शादी-पार्टियों और कॉलेज फंक्शन में खूब बजाया गया।

Surname

Raajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

ये गाना खासतौर पर लड़कियों को बहुत पसंद आया। गीत में प्यार, इज़्ज़त और रिश्तों की अहमियत को दिखाया गया है। राजवीर की आवाज़ और संगीत की मेल ने इसे हिट बना दिया।

Munda Like Me

यह गाना युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। राजवीर ने इसमें स्टाइलिश अंदाज़ में खुद को पेश किया, लेकिन पूरी तरह देसी टच के साथ।
गाने की बीट और लिरिक्स दोनों लोगों को बहुत पसंद आए।

Shaandaar

यह गाना एक तरह से सेल्फ-मोटिवेशन और पॉजिटिव एटिट्यूड को दिखाता है। गाने का नाम ही बताता है कि इसमें शान और स्टाइल दोनों का तड़का है। राजवीर के फैंस के बीच यह एक मोटिवेशनल एंथम जैसा बन गया था।

Chandigarh Returns

इस गाने में शहरी लड़के का देसी दिल दिखाया गया है। राजवीर ने इस गाने के ज़रिए दिखाया कि चाहे कोई शहर में रह ले, असली पंजाबी दिल हमेशा मिट्टी से जुड़ा होता है। वीडियो में लोकेशन, फैशन और बीट्स खास तौर पर पसंद किए गए।

Khush Rehkar

Raajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

 राजवीर का यह गाना इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है। इस गाने में एक अधूरी मोहब्बत की कहानी है, लेकिन बिना नेगेटिविटी के सिर्फ प्यार और दुआएं। कई फैंस ने राजवीर की मौत के बाद इसी गाने की लाइनों को उनकी याद में पोस्ट किया।

Jatt Di Jaan

Raajveer Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death

यह गाना राजवीर की स्टाइल और आत्मविश्वास को दर्शाता है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे एक जट्ट सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि इमोशन और जिम्मेदारी से भी भरा होता है।

उनके गानों की खासियत  उनकी देसी भाषा, जो सीधे दिल तक जाती थी उनकी साफ-सुथरी लिरिक्स, जो हर उम्र के लोग सुन सकते थे वीडियो में कल्चर की झलक , पंजाब की मिट्टी की झलक होती थी कुछ ऐसा था उनके गाने का तरीका संगीत में विविधता, कभी रोमांटिक, कभी जोशीला, कभी इमोशनल  Songs .

Also Read:‘Go Goa Gone 2’ and ‘Thamma: अक्टूबर में धमाकेदार बॉलीवुड रिलीज़ की तैयारी

Sneha Rai