Lucknow News: लखनऊ में महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए थाना वजीरगंज क्षेत्र की पांडे गंज चौकी पर आज सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडीसीपी पश्चिम, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने कैमरों का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह में एसीपी चौक, एसीपी बाजार, एसीपी कैसरबाग और इंस्पेक्टर वजीरगंज सहित अन्य अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों का कहना है कि इन कैमरों से महिला सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अपराधों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

ALSO READ: आजम से पूरे 23 माह बाद आज मिलेंगे अखिलेश, जानें इस मुलाकात के मायने क्या?


Download Android App
Download iOS App




