पूजा और कत्ल एक साथ! 14 साल बाद जेल से छुटा फिर किया भाई का मर्डर, तिलक लगाकर सबको सुनाई कहानी

Summary :

Aligarh Man Killed Cousin: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रस्सूपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और वजह थी केवल शक। खबरों के मुताबिक, आरोपी बंटी हाल ही में 14 साल की सजा काटकर जेल से लौटा था। उसे शक था कि विजयगढ़ के भटौली गांव का रहने वाला उसका चचेरा भाई देवराज उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। इसी शक ने रिश्ते को तार-तार कर दिया और बंटी ने एक और कत्ल करने का फैसला किया।…

Aligarh Man Killed Cousin: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रस्सूपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और वजह थी केवल शक। खबरों के मुताबिक, आरोपी बंटी हाल ही में 14 साल की सजा काटकर जेल से लौटा था। उसे शक था कि विजयगढ़ के भटौली गांव का रहने वाला उसका चचेरा भाई देवराज उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। इसी शक ने रिश्ते को तार-तार कर दिया और बंटी ने एक और कत्ल करने का फैसला किया।

Aligarh Man Killed Cousin
Aligarh Man Killed Cousin (Source: Social Media)

Aligarh Man Killed Cousin:रात भर शव के पास सोया रहा बंटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कि बंटी ने रात में देवराज को घर बुलाया था। दोनों ने ऊपरी मंजिल पर शराब पी, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, माहौल भयावह होता गया। बंटी ने पहले देवराज को पीछे से गोली मारी, फिर चारपाई पर घायल पड़े अपने भाई का गला दरांती से रेत दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद बंटी शव के बगल में ही सो गया।

Aligarh Crime News: खुद बताई पूरी कहानी

अगली सुबह बंटी ने नहाकर पूजा-पाठ किया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। पूजा करके और तिलक लगाकर उसने अपने रिश्तेदारों और पुलिस को फोन करके कहा, “मैंने अपने भाई को मार डाला है।” सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ अतरौली, फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हत्या के हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। कमरा खून से सना हुआ था और फर्श पर जघन्य अपराध के निशान साफ़ दिखाई दे रहे थे।

Aligarh Crime News
Aligarh Crime News (Source: Social Media)

Aligarh News Today: जांच जारी

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए, शव का एक्स-रे और पोस्टमार्टम किया। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि 14 साल जेल में रहने के बाद भी बंटी ने फिर ऐसा अपराध किया। बंटी को आखिर कैसा डर सताया, जिसकी वजह से वो अपने ही भाई की हत्या करने पर मजबूर हो गया?

ये भी पढ़ें- मिट गई दूरियां, मिल गए दिल; अखिलेश के गले लगते ही रो पड़े आजम खान, देखें तस्वीरें

Neha Singh