बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दुनिया में में आजकल एक ही नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है- अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’। जब से इस फिल्म का नाम सामने आया है, फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर पर्दे पर क्या धमाका होने वाला है। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कुछ ऐसी बातें बाहर आई हैं, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दीपिका का ‘प्रेग्नेंट लेडी’ वाला लुक बनेगा फिल्म का टर्निंग पॉइंट?

फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण की मौजूदगी ही काफी चर्चा का टॉपिक बनी हुई थी, लेकिन अब खबरें कुछ और ही कह रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका फिल्म में एक गर्भवती महिला की भूमिका में नजर आ सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका अपनी असल जिंदगी में भी इसी दौर से गुजर रही हैं, जिससे लोग इस रोल को लेकर और ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं।
मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि दीपिका का रोल बहुत बड़ा और इम्पोर्टेन्ट है, जिसे हटाने या कम करने की खबरें पूरी तरह झूठ थीं। अब देखना ये होगा कि फिल्म की कहानी में उनका ये ‘प्रेग्नेंट लुक‘ दर्शकों को कितना इमोशनल करता है।
जान्हवी और रश्मिका के किरदारों में छिपा है कोई बड़ा रहस्य?

सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि फिल्म में जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के किरदारों को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। जान्हवी के रोल के बारे में कहा जा रहा है कि वो किसी आदिवासी या हिस्टोरिकल बैकग्राउंड से जुड़ी एक बहुत पावरफुल महिला का किरदार निभा रही हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना का रोल फिल्म के पुराने दौर से जुड़ा हो सकता है। चर्चा ये भी है कि फिल्म की कहानी अलग-अलग टाइमलाइन (समय) पर चलेगी, जहां रश्मिका और दीपिका के किरदारों के बीच एक बहुत गहरा और पुराना कनेक्शन देखने को मिल सकता है।
सामने आई खबरों के अनुसार, जान्हवी फिल्म में एक ‘आदिवासी रानी’ के किरदार में नज़र आ सकती हैं। यह रोल बहुत दमदार और शानदार बताया जा रहा है। साउथ सिनेमा में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स के बाद, जान्हवी का ये किरदार उनके करियर का सबसे दमदार रोल साबित हो सकता है। फैंस यह जानने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि क्या सच में जान्हवी इस आदिवासी अवतार में आग लगा देंगी।
साइंस-फिक्शन और अलग-अलग दौर का मज़ेदार मेल

‘राका’ को सिर्फ एक नॉर्मल एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े स्तर की साइंस-फिक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। फिल्म में मृणाल ठाकुर भी एक खास भूमिका में हैं, जिन्हें वर्तमान दौर की कहानी से जोड़ा जा रहा है। फिल्म के अलग-अलग समय, मिस्टीरियस दुनिया और खतरनाक एक्शन सीन्स का कॉम्बो इसे बाकी फिल्मों से काफी अलग बनाता है। दर्शकों को इसमें एक साथ कई बड़े स्टार्स के साथ एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी जो उन्हें अपनी सीट से बांधे रखेगी।
Read More: Awarapan 2 Movie Review: क्या फिर से चलेगा Emraan Hashmi के रोमांस का जादू? एक बार..



Download Android App
Download iOS App




